Temperature: इस बार पड़ेगी प्रचंड गर्मी, दिल्ली समेत सभी राज्य कर लें तैयारी

दिल्ली-एनसीआर में अब एक बार फिर गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है। आलम यह है कि रविवार को अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2-3 दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी होगी। हालांकि इसके बाद एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित करेगा, जिससे तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।
वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को एक उच्च स्तरीय बैठक की। इसमें बताया गया कि इस साल सामान्य से अधिक गर्मी पड़ने और मार्च के आखिरी सप्ताह में सिंधु-गंगा मैदान एवं पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक तापमान दर्ज किए जाने की संभावना है। देश में भिवाड़ी-दिल्ली की हवा सबसे जहरीली, दुनिया के 100 प्रदूषित शहरों में भारत के 65 अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक।
कैबिनेट सचिव राजीव गौबा की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में आईएमडी ने बताया कि पूर्वी एवं मध्य भारत और पूर्वोत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों एवं पश्चिमोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है। गर्मियों के असर को कम करने के लिए बैठक IMD ने गर्मियों के असर को कम करने के लिए उठाए जा सकने वाले कदमों की समीक्षा के लिए बुलाई गई बैठक में बताया कि मार्च के अंत में सिंधु-गंगा के मैदान और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज होने की संभावना है।