BiharDelhi NCROther StatesRajasthanUttar PradeshUttarakhandबड़ी ख़बरमौसम

दिल्ली, यूपी, उत्तराखंड समेत इन राज्यों में छाए रहेंगे बादल, जानें कैसा रहेगा मौसम

Weather Update : फरवरी के महीने में लगातार बढ़ती गर्मी के बीच दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम करवट लेने वाला है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार (19 फरवरी, 2025) को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, और राजस्थान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, झारखंड में भी पश्चिमी विक्षोभ के कारण तेज बारिश का अनुमान जताया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2 से 3 दिनों तक उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में बादल छाए रहेंगे और बारिश से तापमान में गिरावट आने की संभावना है। आईएमडी ने कहा कि शुक्रवार (21 फरवरी, 2025) के बाद से हल्की वर्षा के साथ 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

उत्तराखंड में बर्फबारी की संभावना

उत्तराखंड में अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। देहरादून समेत 7-8 जिलों में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। 20 से 21 फरवरी के बीच प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का अनुमान है, खासकर ऊंचे इलाकों में।

पश्चिमी राजस्थान में जोरदार बारिश

राजस्थान के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में अगले तीन दिनों तक जोरदार बारिश हो सकती है।

उत्तर प्रदेश में बारिश के बाद बढ़ेगा कोहरा

उत्तर प्रदेश में मौसम में बदलाव के संकेत हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार (20 फरवरी, 2025) को पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में गरज और हवा के साथ बारिश हो सकती है, जबकि पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहेगा। विभाग ने यह भी बताया कि 19 फरवरी को मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन देर रात के बाद कुछ स्थानों पर कोहरा छा सकता है, विशेषकर पश्चिमी यूपी में बारिश के कारण।

झारखंड में तेज बारिश का अनुमान

झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ के कारण 18 फरवरी से मौसम में बदलाव आ गया है। 19, 20 और 22 फरवरी को विभिन्न इलाकों में गरज और चमक के साथ बारिश हो सकती है। खासकर 19 फरवरी को कोल्हान इलाके में बारिश का अनुमान है। वहीं, 20 फरवरी को रांची, बोकारो, रामगढ़ और पलामू जैसे इलाकों में गर्जन और मध्यम बारिश हो सकती है।

बिहार में बढ़ेगी गर्मी

बिहार में अगले 24 घंटों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। तापमान में वृद्धि से ठंड का असर कम होगा और न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

यह भी पढ़ें : कौन होगा दिल्ली का नया सीएम? बीजेपी विधायक दल की बैठक में आज लिया जाएगा फैसला

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button