पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी और बारिश के चलते दिल्ली समेत कई राज्यों में ठंड का असर जारी

Weather Update

दिल्ली समेत कई राज्यों में ठंड का असर जारी

Share

Weather Update : दिल्ली में बीते कुछ दिनों से तेज हवाओं ने सर्दी को बढ़ा दिया है। उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी और बारिश के चलते दिल्ली समेत कई राज्यों में ठंड का असर अभी जारी है।

उत्तर भारत में तेज हवाओं की वजह से एक बार फिर ठंड का एहसास हो रहा है। पहाड़ी राज्यों में लगातार हो रही बर्फबारी और बारिश की वजह से दिन में भी ठंड जैसी स्थिति बनी हुई है। हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड व लद्दाख के ऊंचाई वाले हिस्सों में तापमान माइनस डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है।

बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक लद्दाख और सिक्किम के ऊपरी इलाकों में बारिश की संभावना है। वहीं असम और उसके आसपास के क्षत्रों में चक्रवाती परिसंचरण एक्टिव हो चुका है। 9 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है जिससे ठंड और बढ़ सकती है।

अधिकतम तापमान 29

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम है। मौसम विभाग ने दिन में बीस से तीस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई है। शुक्रवार को हवा की गति थोड़ी कम होकर 15 से 17 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान है। इसके बाद धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो सकती है। वहीं तापमान में हल्की बढ़ोतरी के संकेत भी दिए गए हैं जिससे आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने लगेगी। शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

मौसम सामान्य होने की तरफ

वहीं उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों से तेज हवाओं की वजह से हल्की ठंड महसूस की जा रही थी लेकिन अब मौसम सामान्य होने की तरफ बढ़ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 12 मार्च तक प्रदेश में मौसम साफ रहेगा और ठंडी हवाएं धीरे-धीरे कम हो जाएंगी। इस दौरान तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है जिससे प्रदेश में गर्मी का असर और बढ़ सकता है।

तापमान में गिरावट दर्ज की

राजस्थान में आने वाले दो दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटों में 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तरी हवाएं चलने की संभावना है। इससे तापमान दो से चार डिग्री तक गिर सकता है। हालांकि सात से आठ मार्च से तापमान में दोबारा बढ़ोतरी हो सकती है। बीते 24 घंटों में राजस्थान में सबसे अधिक तापमान चित्तौड़गढ़ में 34.6 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम तापमान संगरिया में 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बर्फबारी से ठंड में बढ गई

वहीं हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बर्फबारी जारी है। मार्च की शुरुआत में हुई बर्फबारी से ठंड बढ गई है। खासकर मनाली में इस साल भारी मात्रा में बर्फबारी हुई है जिससे पर्यटकों की संख्या भी बढ़ गई है। ठंड जैसी स्थिति बनी हुई है और आने वाले दिनों में भी तापमान और गिरने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : टाइगर श्रॉफ मना रहे 35वां जन्मदिन, हेयर स्टाइलिस्ट ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप