Weather Update: ठंड से नहीं मिल रही राजधानी दिल्ली को राहत, अगले 24 घंटों में बारिश की संभावना!

Share

उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की ठंड जारी है। कोहरे के साथ शीतलहर के होने सो लोगों को और भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने कोहरे का अलर्ट जारी किया है, जो उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में लागू होगा। पहाड़ों में कड़ाके की सर्दी है। कई शहर में पारा माइनस डिग्री में चला गया है। श्रीनगर से लेह-लद्दाख काफी तक ठंड है। वहीं, उत्तर प्रदेश से बिहार और दिल्ली से बंगाल और ओडिशा तक हर जगह शीतलहर और कोहरे का प्रकोप देखा जा सकता है।

हल्की बारिश की संभावना

बता दें, तमिलनाडु में कुछ जगहों पर शीतलहर का दौर जारी है ऐसे में अब वहां हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, दक्षिणी कर्नाटक और केरल में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। लक्षद्वीप, कोंकण और गोवा, राजस्थान, पूर्वी गुजरात, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

कश्मीर में बर्फबारी

इसके साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बिहार में एक या दो स्थानों पर, साथ ही पंजाब और उत्तरी हरियाणा के कुछ हिस्सों में भी घना कोहरा छाया रह सकता है। इसके अलावा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में कोल्ड डे हो सकता है। पहाड़ी इलाकों में कश्मीर में बहुत ठंड है। डल झील पर बर्फ जम गई है। कश्मीर के कई हिस्सों में भी बर्फबारी हुई है।

राजधानी दिल्ली का मौसम

IMD ने ये अनुमान लगाया है की दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा। तापमान भी 16 से 18 डिग्री सेल्सियस हो सकता है। यह भी कहा गया है कि 9 जनवरी को दिल्ली में बारिश होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें- ‘BJP ने अग्निवीर के नाम पर सेना के युवाओं को दिया है धोखा’-करण दलाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *