Weather Alert : देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है. कुछ इलाकों में बिजली गिरने का खतरा भी जताया गया है.
उत्तर प्रदेश के नोएडा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, कानपुर, प्रयागराज, गोरखपुर और देवरिया समेत कई जिलों में बारिश के साथ आंधी आने की संभावना है. राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.
वहीं, बिहार में भी मौसम खराब रहने की संभावना है. पटना, गया, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज और भागलपुर समेत कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है. इस दौरान हवा की रफ्तार करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. कई जगहों पर बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा.
तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार
दिल्ली और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. यहां हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.
इसके अलावा राजस्थान के कई जिलों में भी बारिश और आंधी का दौर देखने को मिल सकता है. मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, भिंड, कटनी और सिंगरौली समेत कई इलाकों में मौसम खराब रहने की संभावना है.
पहाड़ी राज्यों में भी अलर्ट जारी
उत्तराखंड के चमोली, देहरादून, पिथौरागढ़, नैनीताल और रुद्रप्रयाग में बारिश के साथ तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है. वहीं हिमाचल प्रदेश के शिमला, चंबा, मंडी, सोलन और कांगड़ा में भी मौसम खराब रहने का अनुमान है.
जम्मू-कश्मीर और पंजाब के कई इलाकों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने लोगों को पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा से पहले मौसम की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी है.
ये भी पढ़ें- Spam Calls से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम, AI से होगी संदिग्ध नंबरों की पहचान, नंबर होंगे बंद
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप







