Other Statesराज्य

बारामती उपचुनाव में मतदान जारी पार्थ पवार ने की ज्यादा से ज्यादा वोटिंग की अपील

Baramati Bypoll : महाराष्ट्र के बारामती और राहुरी विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए गुरुवार (23 अप्रैल) सुबह से मतदान जारी है, जो शाम 6 बजे तक चलेगा. दोनों ही क्षेत्रों में मतदाता बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों की ओर रुख कर रहे हैं. राहुरी सीट पर यह उपचुनाव बीजेपी विधायक शिवाजी कर्डिले के निधन के बाद कराया जा रहा है, जबकि बारामती सीट पर चुनाव अजीत पवार के इस साल की शुरुआत में विमान हादसे में निधन के कारण हो रहा है.

बारामती सीट इस उपचुनाव में खास चर्चा का केंद्र बनी हुई है, क्योंकि यहां से दिवंगत नेता अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार चुनाव मैदान में हैं.
इसी बीच पार्थ पवार ने बयान देते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अधिक से अधिक लोग घरों से निकलकर मतदान करें, उन्होंने खुद भी मतदान किया और वोट डालने के बाद अपनी उंगली पर स्याही का निशान दिखाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है.

कुल 23 उम्मीदवार मैदान

इससे पहले सुनेत्रा पवार ने बारामती के मतदाताओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करने की अपील की थी, उन्होंने कहा था कि पिछले 60 वर्षों से बारामती की जनता पवार परिवार के साथ खड़ी रही है और यह चुनाव अजीत पवार के बिना हो रहा है, इसलिए लोग अपने वोट को उनके प्रति श्रद्धांजलि के रूप में देख रहे हैं.

बता दें कि बारामती विधानसभा क्षेत्र में कुल 23 उम्मीदवार मैदान में हैं और यहां 3.84 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत हैं.

ये भी पढ़ें- दूसरी बार मां बनने जा रहीं Deepika Padukone, रणवीर सिंह के घर गूंजेगी किलकारी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button