Other Statesबड़ी ख़बर

PM मोदी ने विशाखापट्टनम में कई विकास कार्यों का किया शिलान्यास और उद्घाटन, कहा – ‘संभावनाएं साकार होंगी…’

Visakhapatnam : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने बुधवार को कहा कि आंध्र की यह संभावनाएं साकार होंगी, तो आंध्र भी विकसित बनेगा। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने मंच से कहा कि कल तक अमरावती अनिश्चितता की स्थिति में था। अब आपको उस जगह का विकास देखने के लिए कभी आना चाहिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आंध्र प्रदेश संभावनाओं का और अवसरों का राज्य है, जब आंध्र की यह संभावनाएं साकार होंगी, तो आंध्र भी विकसित बनेगा और तभी भारत भी विकसित राष्ट्र बनेगा इसलिए आंध्र का विकास, यह हमारा विजन है, आंध्र के लोगों की सेवा, यह हमारा संकल्प है।

‘प्रौद्योगिकी का इतना बड़ा हब’

पीएम मोदी ने कहा कि आज यहां 2 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया है। यह परियोजनाएं आंध्र प्रदेश में विकास को नई ऊंचाइयां देंगी…आंध्र प्रदेश अपने इनोवेटिव नेचर के कारण आईटी और प्रौद्योगिकी का इतना बड़ा हब है। अब समय है कि आंध्र प्रदेश नई भविष्योन्मुखी प्रौद्योगिकियों का केंद्र बने।

मैं आपसे हमेशा प्रेरणा लेता हूं : सीएम चंद्रबाबू नायडू

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा, आप (पीएम मोदी) हमेशा विकास के पक्षधर हैं। मैं आपसे हमेशा प्रेरणा लेता हूं और आपसे कई सबक सीखता हूं। कल तक अमरावती अनिश्चितता की स्थिति में था। अब आपको उस जगह का विकास देखने के लिए कभी आना चाहिए जहां आपने नींव रखी थी। हम आखिरकार इसे पूरा करने जा रहे हैं। आपको अमरावती का उद्घाटन करना होगा, जो सबसे बेहतरीन शहरों में से एक है, जैसा कि आपने सपना देखा था।

यह भी पढ़ें : ICC Rankings : ICC ने टेस्ट रैंकिग की जारी, जानें क्या हुए बदलाव ?

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button