Viral News: वाह रे भगवान तेरी लीला कमाल! बंदर ने पत्थर से लिख डाला राम, लोग हुए हैरान

Viral News
सोशल मीडिया पर इस समय एक ऐसी वीडियो वायरल(Viral News ) हो रही है। जिसने सभी को हैरान कर डाला है। हम सभी दिन में कितनी बार सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते होंगे इसी से संबंधित हमें कई वीडियोज देखने को मिल जाती हैं। ऐसी ही एक वीडियो इस समय काफी तेजी से वायरल हो रही है। जिसे लोग भगवान का चमत्कार बता रहे हैं।
ट्विटर अकाउंट पर हुई पोस्ट
वायरल हो रही यह वीडियो नीता अंबानी के पैरोडी अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा गया है कि जितने लोग भी इस वीडियो को ट्विटर पर ऑनलाइन हैं, कोई भी इसे इग्नोर नहीं करेगा। साथ ही यूजर ने यह भी लिखा कि घमंडी लोग इस वीडियो से दूर रहें।
क्या है वायरल वीडियो में
इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हो गए हैं। कई लोगों को अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हो पा रहा है। दरअसल इस वीडियो में एक बंदर पत्थर से प्रभु राम लिखते हुए दिखाई दे रहा है। बंदर के ऐसा करने पर लोग काफी हैरान हो रहे हैं। साथ ही लोग पोस्ट पर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया साझा कर रहे हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि बंदर जमीन पर बैठकर के एक-एक कर पत्थर को उठाता है। उसके बाद जमीन पर एक लाइन लगा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बंदर ने अपने मुख में भी पत्थरों को छिपा रखा है। ऐसा कहा जा सकता है कि वह उन पत्थर को साफ कर रहा है। वीडियो के ब्लर होने की वजह से इसे सटीकता से देखना काफी मुश्किल हो रही है।
हैरतअंगेज काम कर रहा बंदर
किसी भी व्यक्ति को अगर ऐसा बताया जाए कि एक बंदर राम नाम लिखते हुए देखा गया है। इस बात का विश्वास शायद ही कोई मौखिक रुप से करे लेकिन इसका एक वीडियो भी सामने आया है। जिसने सभी को इस बात पर विश्वास करने पर मजबूर कर डाला है। कई यूजर्स इस पोस्ट के नीचे अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा कि जय श्री राम। दूसरे यूजर ने हनुमान जी का अवतार मानते हुए कहा कि हनुमान जी संकटमोचक हैं। एक अन्य यूजर ने भी जय श्री राम लिख डाला।
इसी के साथ एक यूजर ने काफी शानदार कमेंट करते हुए कहा कि बंदर लिखे राम-राम, समझ ना सके आज का इंसान। वहीं अब वायरल हो रही इस वीडियो के साथ लोगों ने अपनी आस्था को भी जोड़ना शुरु कर दिया है। इसे देखते हुए कुछ लोगों का एसा मान ना है कि जानवर इंसानों से काफी समझदार हो चुके हैं।
Follow Us On:https://twitter.com/HindiKhabar