वायरल

Karnataka CM सीद्धारमैया पर भाजपा ने साधा निशाना, प्राइवेट जेट में उड़ान भरने पर भड़क उठी BJP

Karnataka CM:

इन दिनों सोशल मीडिया पर कर्नाटक के सीएम सीद्धारमैया (Karnataka CM ) का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल हो रहे वीडियो के कारण भाजपा सरकार ने कांग्रेस पर निशाना साधना शुरु कर दिया है। बता दें कि इस वीडियो में उनके साथ उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी बी जेड जमीर अहमद खान भी दिखाई दे रहे हैं। वहीं वीडियो के बाद से एक नया विवाद खड़ा होता हुआ दिखाई दे रहा है।

भाजपा ने कांग्रेस पर किया प्रहार

भाजपा ने कर्नाटक सीएम सीद्धारमैया के इस वीडियो के वायरल होने के बाद जमकर निशाना साधा है। भाजपा ने कहा कि  मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी बी जेड जमीर अहमद खान के प्राइवेट जेट में बैठे होने को ‘‘समृद्ध और विलासितापूर्ण जीवनशैली का दिखावा’’ करना बताया है। वहीं शुक्रवार को इस मामले को लेकर भाजपा ने कांग्रेस की कड़ी आलोचना की है।

वीडियो पर बोली भाजपा

इस मामले पर भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि‘‘यदि असहिष्णुता का कोई चेहरा होता तो कर्नाटक सरकार इसमें सबसे आगे होती। पूरा कर्नाटक गंभीर सूखे की चपेट में है, किसान फसलों को नुकसान होने और कोई बारिश न होने तथा बमुश्किल से कोई विकास कार्य होने के कारण सबसे खराब संकट का सामना कर रहे हैं। इन सबके बावजूद कर्नाटक के मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी राज्य की गरीब युवतियों के सामने अपनी समृद्ध और विलासितापूर्ण जीवनशैली का दिखावा करने के बारे में सोच सकते हैं।’’ 

CM ने उठाए पीएम मोदी पर सवाल

वहीं अब इस मामले को लेकर सीएम सिद्धारमैया ने पीएम पर सवाल उठाते हुए कहा कि BJP बताए कि PM मोदी कैसे ट्रेवल करते हैं। उनसे पूछिए कि PM ट्रेवल के लिए कौन से एयरक्राफ्ट का इस्तेमाल करते हैं। क्या वो अकेले जाते हैं, अगर हां तो इतने बड़े जहाज में वो अकेले क्यों जाते हैं। ये सब सवाल आपको उनसे पूछना चाहिए।

यह भी पढ़े:Covid Cases in Rajasthan: जोधपुर में आया कोविड पॉजिटिव का मामला,ऑस्ट्रेलिया से लौटी थी युवती

Follow Us On:https://twitter.com/HindiKhabar

Related Articles

Back to top button