Advertisement

Bharat Jodo Nyaya Yatra Video: मंदिर में प्रवेश न मिलने पर भड़के राहुल गांधी

Bharat Jodo Nyaya Yatra Video rahul gandhi singing raghupati raghav raja ram on road viral video news in hindi
Share

Bharat Jodo Nyaya Yatra Video

Advertisement

पूरे देश में इस समय राममय माहौल देखने को मिल रहा है। लोगों द्वारा इसे एक उत्सव के रुप में भी देखा जा रहा है। आज चारों ओर केवल राम नाम का ही नारा गूंज रहा है। वहीं इस मुद्दे पर राजनीति अभी भी थमी नहीं है। असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा(Bharat Jodo Nyaya Yatra Video) के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी सड़क पर धरना प्रदर्शन के दौरान भजन करते हुए दिखाई दिए।

Advertisement

सड़क पर बैठकर किया राम भजन

दरअसल कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर बैठे हुए विरोध प्रदर्शन करते हुए नजर आए। इस दौरान उन्होनें अपने साथियों के साथ राम भजन किया। राहुल गांधी और उनके साथियों को रघुपति राघव राजा राम गाते हुए दिखाई दिए थे। यह उन्होनें  विरोध व्यक्त करते हुए सड़क पर साथियों के साथ धरना पर बैठ गए हैं। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। जो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अपने साथियों के साथ बैठे हुए राहुल गांधी अपने साथियों के साथ सड़क पर बैठे हुए और उनके साथ तालियां बजाते हुए राम भजन गाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो के पोस्ट होने के कुछ ही देरी बाद यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होना शुरु हो चुका था। अब तक काफी लोगों द्वारा वीडियो को लाइक किया जा चुका है।

वहीं इस वीडियो पर लोग अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी देते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो के नीचे पोस्ट करते हुए कहा  ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान राहुल को मिल रहे जनसमर्थन से घबराकर उन्हें रोकने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़े: Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा में पहुंचे ये खिलाड़ी, जानें कौन-कौन पहुंचा अयोध्या

Follow Us On:https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *