Bihar: बोए पेड़ बबूल के तो आम कहां से आएं- विजय कुमार सिन्हा

Vijay Kumar to opposition
Vijay Kumar to opposition: विधान सभा परिसर में डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने पत्रकारों से बात की। इस दौरान उन्होंने बिहार में अपराधों के खिलाफ लाए जा रहे नए कानून और विधान परिषद में नेता विरोधी दल राबड़ी देवी के आरोपों पर बात की। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई है। बिहार के सीएम भी इसी राह पर हैं।
‘विधायक बंधुआ मजदूर नहीं’
विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष घूम रहे हैं। उनके विधायक दल छोड़ रहे हैं। विधायक कोई बंधुआ मजदूर नहीं हैं। वह उनकी पार्टी की नीतियों से खुश नहीं हैं. इसलिए जा रहे हैं। आरेजडी उन्हें बंधुआ मजदूर समझती है। इसमें हमारा कोई हाथ नहीं है। मैं नेता प्रतिपक्ष था मेरे विधायक साथ रहे। तेजस्वी को भी मंथन करना चाहिए। खरीद फरोख्त की मानसिकता उनकी है। हमारी नहीं। तेजस्वी को तो नैतिकता कै तौर पर नेता प्रतिपक्ष से इस्तीफा दे देना चाहिए।
‘डूबती नाव में कोई बैठना नहीं चाहता’
राबड़ी देवी के बयान पर डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा का पलटवार उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा, पेड़ बोये बाबुल का तो आम कहां से होए ? डूबती हुई नाव पर कोई भी रहना नहीं चाहता है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके विधायक छोड़कर भाग रहे हैं।
रिपोर्टः सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरोचीफ, बिहार
यह भी पढ़ें: Bihar: बढ़ते अपराधों का आरोप लगा राबड़ी बोलीं… क्या सरकार अंधी हो गई
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।”