Uttarakhand News : कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं ने बांधी काली पट्टी,भाजपा पर महिलाओं की अनदेखी के लगाए आरोप

Uttarakhand News :
Uttarakhand News : मसूरी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को बनाया,कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं ने मौका। काली पट्टी बांधकर किया भाजपा का विरोध। बीजेपी पर लगाए महिला विरोध के आरोप। अंकिता भंडारी का भी उठाया मुद्दा।
Uttarakhand News : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सरकार को घेरा
मसूरी में मसूरी महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं द्वारा,मसूरी महिला कांग्रेस की अध्यक्ष जसबीर कौर के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के इस अवसर पर, कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार को घेरा। साथ हीं सरकार द्वारा महिला विरोधी नीति अपनाये जाने को लेकर अपना विरोध दर्ज किया। इस मौके पर महिलाओं ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
Uttarakhand News : महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले बराबरी का हक चाहिए
इस दौरान मसूरी महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर कौर और कार्यकर्ता प्रीति ने कहा कि,”प्रदेश और देश में महिला सुरक्षित नहीं है। केंद्र की भाजपा सरकार महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की बात कर रही है। जबकि कांग्रेस शासन में राजीव गांधी के समय पर पूरे देश भर में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया गया है। महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले बराबरी का हक चाहिए। महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जाना चाहिए। क्योंकि आज हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों के बराबर और उनसे आगे निकलने का काम कर रही है। परंतु देश और प्रदेश की भाजपा सरकार महिलाओं को लेकर गंभीर नहीं है। आज महिलाएं सुरक्षित नहीं है।
Uttarakhand News : अंकिता भंडारी को अभी तक न्याय नहीं मिला
इस दौरान उन्होंने आगे कहा कि,”भाजपा सरकार में लगातार महिलाओं के साथ बलात्कार और उत्पीड़न आदि गंभीर मामले बढ़ते जा रहे हैं। परंतु भाजपा सरकार महिलाओं को लेकर गंभीर नहीं है। भाजपा की सरकार द्वारा चलाई जारी योजनाओं का लाभ महिलाओं को धरातल पर नहीं मिल रहा है,जो दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रदेश में अंकिता भंडारी को अभी तक न्याय नहीं मिला। अंकिता भंडारी का परिवार अंकिता को न्याय दिलाने के लिए दर-दर भटक रहा है। परंतु प्रदेश की सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। क्योंकि अंकिता भंडारी के मामले में भाजपा के ही लोग शामिल हैं। जिनको भाजपा की सरकार बचाने की कोशिश कर रही है।”
मसूरी से सुनील सोनकर की रिपोर्ट
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप