UP NEWS : यूपी विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस की तैयारी, क्या सभी 10 सीटों पर लड़ेगी चुनाव ?

Share

UP NEWS : यूपी में 10 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने हैं। ऐसे में कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कांग्रेस ने 10 सीटों पर प्रभारी और पर्यवेक्षक तय किए हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि कांग्रेस और सपा में सीटों को लेकर बात नहीं बनी है। सपा ने भी सभी सीटों पर तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस की बात करें तो कांग्रेस ने बूथ स्तर पर तैयारी शुरू की है।

कांग्रेस ने 10 सीटों पर प्रभारी और पर्यवेक्षक तय किए हैं। काग्रेस बूथ स्तर पर तैयारी कर रही है। ऐसा माना जा रहा था कि सपा और कांग्रेस गठबंधन में चुनाव लड़ेगी। इससे उलट कांग्रेस ने हर बूथ के लिए तैयारी शुरू कर दी है। सभी सीटों पर सम्मेलन भी हो रहे हैं। अगर हम सपा की बात करें तो जहां पर उपचुनाव होने हैं वहां पर उनके नेता सक्रिय हैं। कई सीटों पर तो संभावित उम्मीदवारों के नाम भी हैं।

कांग्रेस मांग रही सीटें

ऐसा बताया जा है कि कांग्रेस मिर्जापुर की मझवा, फूलपुर, खैर, मीरापुर गाजियाबाद की सीट से लड़ना चाहती है। कांग्रेस का कहना है कि इन सीटों पर सपा का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था।

ऐसा बताया जा रहा है कि सपा इरफान सोलंफी की पत्नी नसीम सोलंकी को टिकट देगी। इसके साथ ही मझवा से रमेश कुमार बिंद के बेटे ज्योति बिंद को टिकट दे सकती है। कुंदरकी से पूर्व विधायक हाजी रिजवान को टिकट दिया जा सकता है। कटहरी से लाल जी वर्मा की पत्नी सुभावती वर्मा को टिकट दिया जा सकता है।

Haryana : अशोक तंवर ने कांग्रेस की ज्वॉइन, एक घंटा पहले बीजेपी की रैली में थे

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप