Uttar Pradesh

Unnao News: प्रभु श्रीराम को आने दीजिए, फिर धनुष में बाण चढ़ाकर सबको ठीक कर देंगे- साक्षी महाराज

Unnao News: उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज (Sakshi Maharaj) एक बार फिर बड़ा बयान देकर सुर्खियों में हैं। सांसद साक्षी महाराज ने कहा है की 22 जनवरी को प्रभु श्रीराम जी को आने दीजिए, फिर धनुष में बाण चढ़ाकर सबको ठीक कर देंगे। सांसद साक्षी ने कहा की सोनिया गांधी जी अयोध्या आती हैं और प्रभु श्री राम से अपने अपराधों और कांग्रेस के अपराधों की क्षमा मांगती है तो अच्छी बात है। सांसद साक्षी महाराज ने विपक्ष के इंडिया गठबंधन पर तंज भी कसा। उन्होंने कहा की यह कोई गठबंधन नहीं है, यह ठगबंधन है। ये अपने आप को बचाने के लिए इकट्ठा हुए हैं।

बता दें की 22 जनवरी को पूरी दुनिया की नजर अयोध्या पर होगी। हिंदुओं के आराध्य प्रभु श्रीराम जी की अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा होनी है, रामलला शुभ समय में मंदिर में विराजमान होंगे। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के लिए देश की सभी बड़ी हस्तियों को निमंत्रण भेजा गया है। सोनिया गांधी समेत कांग्रेस के कई नेताओं को भी इसके लिए आमंत्रित किया गया है।

ये भी पढ़ें: राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में नहीं शामिल होंगे CPI(M) के नेता

गठबंधन नहीं से है ठगबंधन- साक्षी महाराज

उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज ने विपक्ष के इंडिया गठबंधन पर तंज भी कसा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा की यह कोई गठबंधन नहीं है, यह ठगबंधन है। ये अपने आप को बचाने के लिए इकट्ठा हुए हैं। सांसद साक्षी महाराज ने दावा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि राष्ट्र की चोरी करने वाले, भ्रष्टाचार करने वालों से एक-एक रुपया वसूला जाएगा, किसी को छोड़ा नहीं जाएगा। चाहें वे बंगाल के हों, या बिहार के हों. ये मोदी जी, मोदी सरकार का खौफ है कि ये लोग डरकर इकट्ठा हो गए हैं।

(उन्नाव से विनोद नौशाद की रिपोर्ट)

Follow us on: https://www.facebook.com/HKUPUK

Related Articles

Back to top button