Advertisement

Shimla: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की धूम, CM ने जाखू मंदिर में किया हनुमान चालीसा का पाठ

Shimla: cm sukhu recited hanuman chalisa in jakhu temple in hindi
Share
Advertisement

Shimla: अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर देवभूमि हिमाचल प्रदेश भी पूरी तरह से राम के रंग में रंगा नजर आया। हिमाचल में जगह-जगह कई शोभा यात्राएं निकाली गई। मंदिरों में भजन-कीर्तन, अखंड पाठ, सुंदरकांड और भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर जाखू में शीश नवाया और हनुमान चालीसा का पाठ किया।

Advertisement

Shimla: CM ने की प्रदेशवासियों से दीप जलाने की अपील

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस दौरान मीडिया से भी बात की। उन्होंने कहा कि भगवान हनुमान प्रभु श्री राम के परम भक्त थे। हनुमान के बिना रामायण भी अधूरी है।प्रभु राम उनकी ही मदद से ही लंका विजय कर अयोध्या लौट कर आए थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा का अवसर है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों को आज के इस अवसर की बधाई दी और प्रदेश की जनता से अपने घर पर दीप जलाने की अपील की।

जाखू में लगेगी श्री राम की मूर्ति     

CM सुक्खू ने जाखू मंदिर में प्रभु राम की मूर्ति लगाने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि हनुमान भगवान श्री राम के बिना अधूरे हैं। इसलिए जैसे ही उचित जगह मिल जाएगी, तो सभी प्रकार की प्रक्रिया को पूरा करने के बाद जाखू में श्री राम भगवान की मूर्ति लगाई जाएगी।

CM का विपक्ष पर तंज

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल के पूर्व CM जयराम ठाकुर पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए इस तरह का बयान दे रहे हैं। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के हर कदम से बीजेपी को परेशानी है।

राहुल को असम में मंदिर न जाने पर भी दी प्रतिक्रिया

राहुल गांधी को ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान असम के एक मंदिर में जानें से रोके जाने पर भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, ‘राहुल गांधी देश की एकता और न्याय के लिए यह यात्रा कर रहे हैं। राहुल गांधी मजबूत व्यक्तित्व के आदमी है वह ऐसी मुश्किलों से नहीं घबराएंगे। जो उन्हें रोकने का प्रयास कर रहे हैं वे एक गलत मानसिकता का परिचय दे रहे हैं।’

रिपोर्ट- योगराज शर्मा (शिमला)

ये भी पढ़ें- Bihar: बगहा में भी रामनाम की धूम, भक्तों का उमड़ा सैलाब

Follow Us On: https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें