Advertisement

Aliya Bhatt 2023 Recap Video: अलिया ने शेयर किया यादों का पिटारा, फैंस देख हुए Emotional

Share
Advertisement

Aliya Bhatt 2023 Recap Video: की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में शुमार आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसे लोगों द्वारा काफी पंसद किया जा रहा है। दरअसल, आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर 2023 के यादगार पलों का एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया। आलिया की ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के को-एक्टर रणवीर सिंह ने भी इस वीडियो पर कमेंट किया है। वहीं बता दें कि , 2023 अलिया के लिए काफी अच्छा रहा । उन्होंने काफी बड़ी उपलब्धियां हासिल की है। लेकिन सबसे ज्यादा लाइमलाइट में रहने वाली अलिया नहीं बल्कि उनकी बेटी राहा रही हैं।

Advertisement

आलिया भट्ट ने शेयर किया  क्यूट वीडियो

बता दें, आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने 2023 के अपने खास पलों की झलकियां और तस्वीरें दिखाई है। जो सोशल मीडिया पर काफी वायर हो रहा है। इस वीडियो की शुरुआत में आलिया के ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के प्रमोशनल इवेंट शूट के लुक से हुई। फिर उनके 2023 के कई यादगार पलों की कई तस्वीरें और वीडियो देखने को मिलीं। आलिया ने वीडियो के कैप्शन लिखा है, ‘2023’

आलिया की 2023 रिकैप वीडियो पर फैंस ने लुटाया प्यार

हालांकि इनके फैंस ने वीडियो में कमेंट कर आलिया भट्ट की तारीफों की बौछार कर दी। एक यूजर ने लिखा, ‘आलिया भट्ट क्वीन, सबसे सुंदर’ जबकि दूसरे ने कमेंट की ‘बहुत खूबसूरत।’ वहीं अन्य यूजर ने लिखा. ‘2024 के लिए आपको और अधिक सफलता, प्यार और खुशी की शुभकामनाएं।’ आलिया की ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के को-एक्टर रणवीर सिंह ने भी कमेंट की है।

आलिया भट्ट का वर्कफ्रंट

आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वो आखिरी बार फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आई थीं। करण जौहर की डायरेक्ट की इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह थे।

ये भी पढ़ें : https://hindikhabar.com/horoscope/aaj-ka-rashifal-and-todaty-rashifal-news-in-hindi/

FOLLLOW US ON : https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *