विपक्षी दलों के पास नहीं प्रदेश सरकार को घेरने का मुद्दा-उमेश सिंह

Umesh Singh to Bjp

Umesh Singh to Bjp

Share

Umesh Singh to Bjp: पटना में जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने बुधवार को बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार के अच्छे कार्यों की भी आलोचना करना विरोधियों की मानसिकता बन चुकी है। बिहार के विपक्षी दलों के पास राज्य की सरकार को घेरने के लिए कोई मुद्दा नहीं है इसलिए ये लोग जनता को गुमराह करने के लिए लगातार अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।

Umesh Singh to Bjp: ‘भाजपा नहीं पचा पा रही नीतीश सरकार की उपलब्धि’

उन्होंने कहा, देश के इतिहास में यह पहली बार हो रहा है कि राज्य सरकार 1 लाख 20 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्त पत्र सौंपेगी। नीतीश कुमार के नेतृत्व में 2 नवंबर को बिहार एक अमिट इतिहास लिखेगा। मुख्यमंत्री नीतीश सरकार की इसी उपलब्धि को भाजपा और उनके सहयोगियों के लिए पचा पाना मुश्किल हो रहा है।

Umesh Singh to Bjp: ’जीतनराम मांझी को अपना परिवार पालने की चिंता’

प्रदेश अध्यक्ष ने मोदी सरकार को भी निशाने पर लिया और कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को प्रतिवर्ष 2 करोड़ नौकरी देने का वादा किया था और सरकार बनने के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने उन सारे वादों से पल्ला झाड़ लिया। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जीतन राम मांझी को अपने परिवार और पार्टी के भविष्य की चिंता है इसलिए भाजपा आलाकमान की नजरों में ऊंचा उठने के लिए वो नीतीश कुमार को अनावश्यक टारगेट करते हैं।

Umesh Singh to Bjp: ‘बिहार की जनता नहीं आएगी बहकावे में’

उन्होंने कहा कि हम जीतनराम की राजनीतिक मजबूरी को समझ रहे हैं। वो हर दिन भाजपा हेडक्वार्टर से बना-बनाया स्क्रिप्ट मीडिया में आकर पढ़ते हैं। यही उनकी दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जीतन राम मांझी इस गफलत में न रहें कि बिहार की जनता उनके बहकावे में आएगी। उन्हें तो पहले इस बात का जवाब देना चाहिए कि जिस भाजपा के इशारे पर वह अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं उस भाजपा ने 10 वर्षों में कितने युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया।

Umesh Singh to Bjp: बोले, भाजपा ने युवाओं को छला

उमेश ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार आने के बाद भारत में बेरोजगारी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची। भाजपा ने युवाओं को छला है। आज पूरे देश में नीतीश मॉडल की चर्चा है। अपने सीमित आर्थिक संसाधनों के बावजूद भी बेरोजगारी को मात देने के लिए बिहार सरकार ने जिस मिशन की शुरुआत की है वह काबिलेतारीफ है।

रिपोर्टः सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरोचीफ, बिहार

ये भी पढ़ें: विकासशील इंसान पार्टी मनाएगी पांचवां स्थापना दिवस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *