Bihar: 51.89 से घटकर गरीबी दर पहुंची 33.76 प्रतिशत- उमेश कुशवाहा

Umesh Praise Govt Policies

Umesh Praise Govt Policies

Share

Umesh Praise Govt Policies: बिहार प्रदेश जेडीयू के अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने सीएम नीतीश कुमार की कार्यशैली और उनकी योजनओं के बारे में अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों एवं कल्याणकारी योजनाओं के बदौलत बीते 9 वर्षों में प्रदेश का एक बड़ा वर्ग बहुआयामी गरीबी से बाहर निकला है। हाल के दिनों में नीति आयोग द्वारा जारी रिपोर्ट में यह उल्लेखित किया गया है कि बीते 9 सालों में बिहार के 3 करोड़ 77 लाख लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। बिहार का गरीबी दर 51.89 फ़ीसदी से घटकर अब 33.76 फ़ीसदी पर आ गई है।

‘बीमारू से विकसित राज्य बन रहा बिहार’

उमेश सिंह कुशवाहा ने बताया कि भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा बहुआयामी गरीबी को शिक्षा, स्वास्थ्य और जीवन स्तर में सुधार के पैमाने पर मापा जाता है। पूरे प्रदेश के लिए यह गौरव का विषय है कि इन तमाम मापदंडों में बिहार की स्थिति अन्य राज्यों से काफी बेहतर और सन्तोषजनक है। बीते 18 सालों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किए गए ईमानदार प्रयास के कारण बिहार बीमारू राज्य से विकसित राज्य बनने की ओर अग्रसर है।

‘दुनियाभर में नीतीश की नीतियों की प्रशंसा’

उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार जनता से सिर्फ वादे ही नहीं करती है बल्कि उन वादों को कल्याणकारी नीतियों और योजनाओं का हिस्सा भी बनाती है। जिसका सकारात्मक परिणाम अब निकलकर सामने आने लगा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीमित संसाधन के बावजूद भी देश और दुनिया में बिहार के विकास का शानदार उदाहरण पेश किया है। आज नीतीश कुमार के नीतियों की प्रशंसा दुनियाभर में होती है।

रिपोर्टः सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरोचीफ, बिहार

यह भी पढ़ें: Bihar: वोट का महत्व समझाते-समझाते ये क्या बोल गए प्रशांत किशोर…

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar