2005 से पहले बिहार में सरंक्षित अपराधियों का तांडव और अब अमन-चैन- उमेश कुशवाहा

Umesh Kushwaha in Banka
Umesh Kushwaha in Banka: बिहार जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने बांका में नामांकन समारोह को संबोधित किया.इस दौरान उन्होंने स्थानीय मतदाताओं से एनडीए उम्मीदवार गिरीधारी यादव की रिकॉर्ड वोटों से जीत सुनिश्चित कराने की अपील की। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पौराणिक और आधुनिक दृष्टिकोण से बांका की इस मिट्टी का खास महत्व है। इस मिट्टी में जन्मे कई स्वतंत्रता सेनानियों ने भारत की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। इस महान भूमि के सम्मानित जनता मालिक को मैं प्रणाम करता हूं।
उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ‘न्याय के साथ समावेशी विकास’ की अवधारणा के अनुरूप जनसेवा की मुहिम में जुटे हैं। बांका की होशियार और बुद्धिजीवी जनता इन बातों को भलीभांति समझ रही है. हमें पूरा विश्वास है कि आप सब के सुख-दुख में सदैव खड़े रहने वाले एनडीए के उम्मीदवार गिरधारी यादव पुनः बांका लोकसभा से एतिहासिक जीत दर्ज करेंगे।
उन्होंने कहा कि विगत 18 वर्षों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की आधारभूत संरचना को मजबूत बनाने का काम किया। सड़क, बिजली, शौचालय और गरीबों को पक्के घर देने के क्षेत्र में बिहार में क्रांतिकारी काम हुए हैं।
उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि 2005 से पहले बिहार में सरकार संरक्षित अपराधियों का तांडव हुआ करता था. आज यहाँ अमन-चैन है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राजद के जंगलराज के अंतिम वर्ष 2005 में 3471 हत्याएं, 251 अपरहण की वारदातें एवं 1147 बलात्कार की शर्मनाक घटनाएं घटित हुई। वहीं वर्ष 2004 में 3048 हत्याएं, 411 अपरहण की घटनाएं और 1390 बलात्कार घटित हुई थीं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक दिन में एक लाख से अधिक नियुक्ति पत्रों का वितरण किया। नीतीश सरकार में अब तक 5 लाख से अधिक शिक्षकों एवं 2 लाख से अधिक सिपाहियों की नियुक्ति हुई है। 2005 के बाद पंचायती राज एवं नगर निकायों में अतिपिछड़ों को आरक्षण दिया गया, महिलाओं को आरक्षण दिया गया। महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में नीतीश सरकार के कामों का कोई सानी नहीं है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जनता को लूटकर अपने खजाने को भरना इंडी गठबंधन का एकमात्र उद्देश्य है। इन्हें जनता की कोई चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि बिना इधर-उधर देखें आप सब को तीर के निशान पर बटन दबाकर गिरधारी लाल यादव को भारी मतों से विजयी बनाना है।
रिपोर्टः सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरोचीफ, बिहार
यह भी पढ़ें: Bihar: ‘मैंने हमेशा लालू जी का साथ दिया… शायद मेरी पूजा, इबादत, प्रार्थना में कमी रह गई’
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप