Viral News : राजस्थान के रणथंभौर नेशनल पार्क से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक बाघ सफारी के दौरान कई जीपों से घिरा हुआ दिखाई देता है. साफ तौर पर देखा जा सकता है कि गाड़ियां बाघ के रास्ते में खड़ी हैं, जिससे उसे आगे बढ़ने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल पा रही. इस बीच पर्यटक फोटो और वीडियो बनाने में व्यस्त नजर आते हैं, जबकि बाघ तनावग्रस्त खड़ा दिखाई देता है.
वन्यजीव विशेषज्ञों के मुताबिक, ऐसी स्थिति जानवरों के लिए बेहद खतरनाक हो सकती है. जब किसी जंगली जानवर को चारों तरफ से घेर लिया जाता है, तो उसके शरीर में तनाव हार्मोन कोर्टिसोल का स्तर बढ़ सकता है. इससे बाघ आक्रामक हो सकता है और अपनी सुरक्षा के लिए हमला भी कर सकता है. यह परिस्थिति न सिर्फ जानवर के लिए बल्कि वहां मौजूद पर्यटकों के लिए भी जोखिम भरी बन जाती है.
वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया
बता दें कि इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों यूजर्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. वहीं, कई लोगों ने इस घटना को शर्मनाक बताते हुए कहा कि भीड़ के बीच बाघ अधिक शांत और समझदार नजर आ रहा है. कुछ यूजर्स ने सफारी प्रबंधन पर सवाल उठाते हुए टिप्पणी की कि यह स्थिति ऐसी लगती है जैसे बाघ अपने ही क्षेत्र में ट्रैफिक जाम में फंस गया हो. वहीं, कई लोगों ने मोबाइल और कैमरे के अत्यधिक इस्तेमाल पर भी नाराजगी जताई.
अनुशासनहीनता से वन्यजीवों को खतरा
वन अधिकारियों के अनुसार, सफारी के दौरान अधिक भीड़ और अनुशासन की कमी से जानवरों की प्राकृतिक गतिविधियां प्रभावित होती हैं. इसका उनके स्वास्थ्य और प्रजनन पर भी दीर्घकालिक नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है. विशेषज्ञों का कहना है कि यदि ऐसे मामलों पर सख्ती नहीं की गई, तो वन्यजीव संरक्षण के प्रयासों पर गंभीर असर पड़ सकता है.
ये भी पढ़ें – ईरान पर अमेरिका के हवाई हमले, खर्ग और काशान में टारगेट किए गए करीब 50 ठिकाने
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









