Uttar Pradesh

कल्याण सिंह की हालत नाजुक, लाइफ सपोर्ट किया गया सिस्टम पर शिफ्ट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है, जिसके बाद उन्हें लाइफ़ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है।

https://twitter.com/AHindinews/status/1417756919859597315?s=20

लखनऊ के संजय गांधी पीजीआईएमएस अस्पताल ने एक बयान जारी करते हुए कहा है- “कल्याण सिंह जी की सेहत की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उन्हें फिलहाल ट्यूब लगाया गया है। साथ ही मंगलवार शाम से वो लाइफ़ सपोर्ट सिस्टम पर हैं। विशेषज्ञ उनकी सेहत पर बहुत ध्यान से नज़र बनाए हुए हैं।”

बुधवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अस्पताल जाकर कल्याण सिंह की सेहत की जानकारी ली थी।

89 वर्षीय कल्याण सिंह को 4 जुलाई को सांस लेने में तकलीफ़ के बाद अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था।

साल 1991 में कल्याण सिंह पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे। जिसके बाद अगले ही साल, 1992 में बाबरी मस्जिद ढहाने की घटना के बाद उन्होंने CM  पद से इस्तीफ़ा दे दिया था। साथ ही 2014 में वो राजस्थान के राज्यपाल भी थे।


Related Articles

Back to top button