तेजस्वी प्रकाश ने गोवा में खरीदा अपने सपनों का महल, बॉयफ्रेंड करण ने वीडियो शेयर कर दिखाया घर

Tejasswi Prakash New House: बिग बॉस और अब सीरियल नागिन से दर्शकों का दिल जीत रही एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश हमेशा सोशल मीडिया पर छाई रहती है। वहीं नई लग्जरी कार खरीदने से लेकर बैक-टू-बैक प्रोजेक्ट हासिल करने तक, तेजस्वी (tejranforever) अपनी सफलता के शिखर पर हैं। हाल ही में खूबसूरत अभिनेत्री ने गोवा में एक नया घर खरीदा है और हमेशा की तरह उनके बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा उनके साथ थे।
तेजस्वी प्रकाश ने गोवा में खरीदा अपने सपनों का महल
तेजस्वी और करण की पहली मुलाकात ‘बिग बॉस 15’ के घर में ही हुई थी और यहीं उनके बीच प्यार हुआ। शो खत्म होने के बाद दोनों एक-दूसरे के साथ अपनी डेटिंग लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं। वह अक्सर अपनी रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। 20 सितंबर 2022 को करण ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी गर्लफ्रेंड तेजस्वी के लिए एक प्यारी स्टोरी पोस्ट की। वीडियो में एक्ट्रेस गोवा में अपने नए घर (Tejasswi Prakash New House) की चाबियां दिखा रही थीं, जब करण ने उनका वीडियो रिकॉर्ड किया, तो वह बहुत खुश लग रही थीं।

बॉयफ्रेंड करण ने वीडियो शेयर कर दिखाया घर
करण ने तेजस्वी (Tejasswi Prakash New House) के लिए एक नोट लिखते हुए कहा तुम काफी मेहनती हो। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “बधाई हो बेबी, आप इसके लायक हैं! मुझे आप पर बहुत गर्व है, आप बहुत मेहनती हैं। हो सकता है कि हर शहर में आपके घर हों। इससे पहले, 5 अप्रैल 2022 को तेजस्वी ने एक नई शानदार कार खरीदी थी। इस मौके पर भी उनके बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा उनके साथ थे। उन्होंने उनकी एक और उपलब्धि का जश्न मनाया था।
Read Also:- ‘मैं अपनी फेवरेट हूं’ बोलने वाली बेबो मना रही आज अपना जन्मदिन, जानें कैसी रही एक्ट्रेस की लव लाइफ