
Google Doodle: अगर कोई भी खास मौका होता है जैसे कोई त्योहार या फिर कोई ऐसा दिन जो वर्ल्ड वाइड सेलिब्रेट की जाती हो तो गूगल डूडल बनाता है हाल ही में Women’s Day पर गूगल ने डूडल बनाया था। और आज यानी 11 मार्च को गूगल ने फ्लैट व्हाइट कॉफी डे पर डूडल बनाया है।
डूडल यानी जो गूगल ओपन करते ही एनिमेटिड पिक्चर दिखाई पड़ती है। शायद आप पहली बार फ्लैट व्हाइट कॉफी डे जैसा कुछ सुन रहे हों। दरअसल 11 मार्च को पूरी दुनिया में फ्लैट व्हाइट कॉफी के तौर पर मनाया जाता है। फ्लैट व्हाइट कॉफी डे को साल 2011 में ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी में शामिल किया था।
फ्लैट व्हाइट कॉफी गर्म दूध के साथ बनाई जाने वाली एक कॉफी है। माना जाता है कि यह ड्रिंक पहली बार 1980 के दशक के दौरान सिडनी और ऑकलैंड के मेन्यू में दिखाई दी थी। फ्लैट व्हाइट कॉफी डे पर गूगल का यह डूडल भारत समेत कई देशों में दिख रहा है। किसी खास मौके पर गूगल की ये क्रिएटिवीटी यूजर्स को काफी अट्रेक्ट करती है। तो क्या आज आपने इस डूडल पर ध्यान दिया।
यह भी पढ़ें:-Delhi Borewell Accident: दिल्ली के केशवपुर मंडी में बड़ा हादसा, 40-फीट गहरे बोरवेल में बच्चा गिरा
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए। हिन्दी ख़बर









