टैटू ने बना दी जोड़ी, 2 हजार घंटे साथ चुभोई थी सुइयां

प्यार में लोग एक-दूसरे की कमी को अपना लेते हैं। सामने वाले की पसंद-नापसंद को मान लेने के बाद उनकी लाइफ काफी कम्फर्टेबल हो जाती है। उसपर भी अगर कपल का इंट्रेस्ट एक ही तरह की चीज में हो, तो सोने पर सुहागा हो जाता है। ऐसे ही खुशकिस्मत शख्स थे चार्ल्स चक। जी हां, टैटू प्रेमी चार्ल्स को जो पार्टनर मिली, उसे भी टैटू करवाने का काफी शौक था, लेकिन अब ये परफेक्ट कपल हमेशा के लिए अलग हो गया है। चार्ल्स ने 81 की उम्र में दुनिया को अलविदा कर दिया है।

दुनिया में सबसे ज्यादा टैटू बनवाने वाले सीनियर सिटीजन चार्ल्स का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज है। उनकी बॉडी का 97.05 प्रतिशत हिस्सा टैटू से भरा था। 12 मार्च को चार्ल्स ने अपनी पत्नी और बच्चों के बीच आखिरी सांसें ली। इसी के साथ उनकी लव स्टोरी का भी अंत हो गया और उनके टैटू प्रेम का भी। दुनिया ने इस टैटू लवर को खो दिया। उनके पीछे अब 74 साल की उनकी पत्नी चार्लोट गुटेनबर्ग और बच्चे रह गए हैं. ये परिवार अमेरिका में रहता था।
कपल के बारे में कहा जाता है कि दोनों को ही टैटू बनवाने का जबरदस्त शौक था। उन्होंने एक साथ करीब दो हजार घंटे टैटू बनवाने में गुजारे थे। लेकिन 12 मार्च को फ्लोरिडा के घर में चार्ल्स ने आखिरी सांसें ली। बताया जा रहा है कि अपने पति के गुजर जाने के बाद से उनकी पार्टनर काफी गुमसुम है। इस हैप्पी कपल के बीच का रिश्ता काफी मजबूत था। चार्ल्स ने 2016 में अपने नाम गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड को दर्ज किया था और ये रिकॉर्ड आज भी कायम है।