
Surya Grahan 2022: 30 अप्रैल यानी आज इस साल का पहला सूर्यग्रहण लग रहा है। इस बार का सूर्यग्रहण कुछ खास है। सूर्यग्रहण को अशुभ घटना से जोड़कर देखा जाता है। सूर्यग्रहण का प्रभाव कुछ राशियों पर शुभ होता है तो वहीं कुछ राशियों पर इसका अशुभ प्रभाव भी पड़ता है।
30 अप्रैल 2022 को लगने वाला सूर्यग्रहण हालांकि भारत में नहीं दिखाई देगा लेकिन फिर इस प्रभाव राशियों पर अवश्य पड़ेगा, ऐसा ज्योतिषचार्यों का कहना है। भारतीय समयानुसार, 30 अप्रैल को रात 12 बजकर 16 मिनट पर यह शुरू होगा और सुबह 4 बजकर 8 मिनट पर खत्म होगा।
सूर्यग्रहण का प्रभाव सभी 12 राशियों पर
मेष राशि – सूर्यग्रहण के बाद इस राशि वाले लोगों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। पैसों के मामले में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इसके अलावा नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
वृषभ राशि- इस राशि के जातकों को सूर्यग्रहण के बाद आत्मविश्वास में कमी देखने को मिलेगा। नए व्यापार में निवेश फायदेमंद हो सकता है। आर्थिक लाभ भी होगा।
मिथुन राशि- मिथु राशि के जातकों को सूर्यग्रहण से हानि होने की संभावना है। इन्हें सार्वजनिक स्थानों पर जाने से बचना चाहिए। खर्चों से संबंधित परेशानी हो सकती है। इसलिए पहले से योजना बना लें। नए अवसर मिल सकते हैं।
कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए सूर्यग्रहण फलदायी होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कार्यों में सफलता मिलेगी और रिश्तों में सुधार होगा।
सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए यह सूर्यग्रहण धनलाभ कराएगा। हालांकि आर्थिक निवेश बचना लाभकारी रहेगा। बेहतर लाभ पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।
कन्या राशि- इस राशि वाले लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। इसलिए स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें। पेट संबंधी परेशानी परेशान करेगी। निवेश करने से बचें। करियर पर फैसला जल्दीबाजी में ना लें।
तुला राशि- तुला राशि के जातकों को अपने गुस्से पर काबू रखना चाहिए। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो सकती है। कार्यक्षेत्र में लाभ की संभावना है। नौकरी में नए अवसर मिलेंगे। नया निवेश ना करें।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के जातकों नौकरी और व्यापार में आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। वाद-विवाद से बचें और कार्यक्षेत्र पर सावधान रहें।
धनु राशि- धनु राशि के जातकों को नौकरी और व्यापार में तरक्की के राश्ते खुलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। विवाहित संबंध में परेशानियाँ हो सकती है। सिंगल लोग किसी को प्रपोज ना करें।
मकर राशि- मकर राशि के जातकों को स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। वैवाहिक जीवन में पेशानी और कामकाज के अवसर कम होने की संभावना है।
कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातकों को पारिवारिक जीवन में तनाव झेलना पड़ सकता है। स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। रूपए-पैसे को लेकर सावधानी बरतें।
मीन राशि- मीन राशि के लोगों को शुभ समाचार मिल सकते हैं। वित्तीय लाभ हो सकता है। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। अल्पकालिक निवेश से बचें नहीं तो हानि हो सकती है।