
Sukhpal Khaira Arrest News: ड्रग मामले में गिरफ्तार विधायक सुखपाल सिंह खैरा कल फिर जलालाबाद कोर्ट में पेश होंगे। उन्हें नाभा जेल से जलालाबाद कोर्ट में पेश किया जाएगा।
सुखपाल सिंह खैरा के ड्रग तस्करी मामले में 4 सितंबर को विशेष जांच टीम का गठन किया गया था और 24 दिनों की कड़ी मेहनत के बाद 28 सितंबर को एसआईटी टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।
जांच ब्यूरो ने डीआइजी जालंधर रेंज स्वपन शर्मा को इस एसआईटी का प्रमुख नियुक्त किया, जबकि एसएसपी जालंधर ग्रामीण एमएस भुल्लर, एसपी जांच फाजिल्का मनजीत सिंह और एसपी जांच होशियारपुर सरबजीत सिंह वाहिया को इस जांच टीम का सदस्य बनाया गया।
ड्रग मामले में गिरफ्तार विधायक सुखपाल सिंह खैरा कल फिर जलालाबाद कोर्ट में पेश होंगे। उन्हें नाभा जेल से जलालाबाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। दरअसल, सुखपाल सिंह खैरा के खिलाफ फाजिल्का सेशन कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर कर सुखपाल सिंह खैरा की रिमांड मांगी गई थी, जिसे जलालाबाद कोर्ट ने नहीं दिया था।
इसे लेकर आज सुनवाई हुई और कोर्ट ने जलालाबाद कोर्ट में मामला चलाने का आदेश दिया है। इसके मुताबिक कल सुखपाल सिंह खैरा को नाभा जेल से लाकर जलालाबाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। यह जानकारी फाजिल्का से सुखपा खैरा के वकील संजीव कंबोज ने दी है।
यह भी पढ़ें – दिल्ली: भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, मेरे खिलाफ लगा आरोप है बनावटी