वायरल

सैलून में अचानक महिला को हेयर वॉश करवाते हुए आया स्ट्रोक, जानें इसके पीछे की वजह

हैदराबाद की एक 50 वर्षीय महिला के साथ कुछ ऐसा हुआ है जिसे आप भी सुनेंगे तो हैरान हो जाएंगे दरअसल महिला को सैलून में ब्यूटी पार्लर स्ट्रोक पड़ गया। महिला जब बाल कटवाने से पहले अपने हेयर वॉश करवाने के लिए महिला ने अपने सिर को पीछे किया कि तभी उसे अचानक स्ट्रोक पड़ गया। दरअसल गर्दन को पीछे झुकाते ही मस्तिष्क में खून की आपूर्ति करने वाली एक महत्वपूर्ण रक्त वाहिका पर दबाव पड़ा और उसकी मौत हो गई।

इस जानकारी को ट्विटर पर साझा करते हुए हैदराबाद के न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. सुधीर कुमार ने लिखा, “एक ब्यूटी पार्लर में अपने बालों को शैम्पू से धोने के दौरान महिला को शुरू में चक्कर आया, जी मिचलाने लगा और उल्टी का अनुभव हुआ।”डॉक्टर ने आगे लिखा, “शुरुआत में उसे एक गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट के पास ले जाया गया, जिसने उसका उपचार किया। लक्षणों में सुधार नहीं हुआ। अगले दिन चलने के दौरान उसे चक्कर आया महिला मेरे पास राय लेने के लिए आई। एमआरआई करने पर हाइपोप्लासिया का पता चला।”

“ब्यूटी पार्लर स्ट्रोक सिंड्रोम का उपचार किया गया। शैम्पू से बाल धोते समय गर्दन को वॉश-बेसिन की ओर मोड़ने का करण ऐस हुआ। इसके कारण बीपी हाई हो गई।”उन्होंने कहा, “ब्यूटी पार्लर में शैम्पू हेयर-वॉश के दौरान वर्टेब्रो-बेसिलर धमनी क्षेत्र को प्रभावित करने वाला एक स्ट्रोक हो सकता है। वर्टेब्रल हाइपोप्लासिया वाली महिलाओं में इसकी संभावना अधिक है। शीघ्र पहचान और उपचार से विकलांगता को रोक सकता है।”

ब्यूटी पार्लर सिंड्रोम को 1993 में अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन के जर्नल में डॉ. माइकल वेनट्राब द्वारा खोजा गया था। उन्होंने पांच महिलाओं में इसकी पहचान की थी। इन महिलाओं ने हेयर सैलून में शैंपू के बाद गंभीर न्यूरोलॉजिकल लक्षण विकसित किए थे। शिकायतों में गंभीर चक्कर आना, संतुलन खोना और चेहरे का सुन्न होना शामिल था। पांच में से चार को स्ट्रोक का सामना करना पड़ा।

Related Articles

Back to top button