भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, टाटा मोटर्स से लेकर रिलायंस समेत दिग्गजों के शेयर धड़ाम

Stock Market Crash
Stock Market Crash : टैरिफ का असर, एशियाई शेयर बाजारों पर पड़ेगा। ऐसा जानकारों का मानना था, जो अब सही साबित होता दिख रहा है। आज भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखी गई। सप्ताह के पहले ही दिन भारतीय शेयर बाजार धड़ाम हो गया। जैसे ही बाजार खुला है वैसे ही दोनों इंडेक्स सेंसेक्स – निफ्टी धड़ाम हो गए।
दरअसल, मार्केट खुलने से पहले ही…5 फीसदी की बड़ी गिरावट आई थी, जब मार्केट ओपन होता है तो बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की बात करें तो 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 3000 अंक से ज्यादा की गिरावट देखी गई। आपको बता दें कि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (Nifty) की बात करें तो 1000 अंक से ज्यादा फिसला।

शुरुआत की बात करें तो टाटा मोटर्स से लेकर रिलायंस तक के शेयर गिरावट देखी गई। आपको बता दें कि शेयर मार्कट में कारोबार शुरू हुआ। BSE Sensex 75,364.69 पर बंद हुआ था। 71,449 अंक पर खुला। दरअसल, आपको बता दें कि NSE Nifty 22,904 पर बंद हुआ था। 21758 अंक पर खुला। दोनों में ही बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। निफ्टी 21,743 पर आ गया वहीं सेंसेक्स 71,425 पर आ गया।
यह भी पढ़ें : अब 10,000 रुपये से कम में पाएं POCO C71, 32MP कैमरा के साथ मिलेगी 5200mAh की बैटरी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप