Advertisement

Bihar: ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ केंद्र की व्यापक पहुंच वाली पहल- संजीव चौरसिया, विधायक

Viksit Bharat Sankalp Yatra

यात्रा के दौरान उपस्थित रथ और लोग।

Share
Advertisement

Viksit Bharat Sankalp Yatra: ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ’ गुरुवार को पटना शहरी क्षेत्र अंतर्गत गर्दनीबाग एवं अदालतगंज इलाके में पहुंचा। इसके द्वारा केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों को केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। मौके पर ही शिविर लगाकर उनका नामांकन भी किया गया।

Advertisement

‘जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना उद्देश्य’

अदालतगंज में कार्यक्रम के दौरान विधायक संजीव चौरसिया ने कहा कि ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ’ का उद्देश्य है केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जनता को जानकारी देना। ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’, भारत सरकार की अब तक की सबसे व्यापक पहुंच वाली पहल है। प्रयास यह कि सरकारी योजनाओं का लाभ देश के हर कोने में शत-प्रतिशत परिपूर्णता तक पहुंचे।

Viksit Bharat Sankalp Yatra: विकसित राष्ट्र बनाने का दिलाया संकल्प

कार्यक्रम के दौरान ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ’ से सरकार द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी वीडियो के माध्यम से दी गई। लोगों को भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने, गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेंकने, देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करने, भारत की एकता को सुदृढ़ करने, देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करने तथा नागरिक होने का कर्तव्य निभाने को लेकर शपथ दिलाई।

दी गई विभिन्न योजनाओं की जानकारी

कार्यक्रम स्थल पर आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, पीएम किसान योजना, मोटा अनाज तथा अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर भारत सरकार की योजनाओं के लाभार्थी भी कार्यक्रम स्थल आए, उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की सार्वजानिक तौर पर प्रशंसा की। चिकित्सा शिविर लगा कर लोगों का नि:शुल्क इलाज और मुफ्त दवा का वितरण किया गया।

रिपोर्टः सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरोचीफ, बिहार

ये भी पढ़ें: Shila Listen Public Problems: शराबबंदी से खुश हैं महिलाएं-शीला मंडल

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *