Advertisement

Shila Listen Public Problems: शराबबंदी से खुश हैं महिलाएं-शीला मंडल

Shila Listen Public Problems

फरियादियों की बात सुनते जेडीयू नेता।

Share
Advertisement

Shila Listen Public Problems: गुरुवार को जेडीयू मुख्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बिहार सरकार की परिवहन मंत्री शीला मंडल एवं अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण मंत्री रत्नेश सदा ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे आमजनों की समस्याओं को सुना। इसके बाद समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

Advertisement

Shila Listen Public Problems: ‘सर्वेक्षण के बाद रुकेगा दुष्प्रचार’

पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री शीला मंडल ने कहा कि शराबबंदी लागू होने से समाज का माहौल पहले से बेहतर हुआ है। शराबबंदी से प्रदेश की महिलाओं में काफी खुशी है। उन्होंने कहा कि शराबबंदी सर्वेक्षण में इससे जुड़े तमाम तथ्य सामने आएंगे और विरोधियों द्वारा शराबबंदी के विषय में किए जा रहे दुष्प्रचार पर पूर्णविराम लगेगा।

‘राजा राममोहन राय को भी झेलना पड़ा था विरोध’

शीला मंडल ने कहा कि सतीप्रथा को खत्म करने वाले राजा राममोहन राय को भारी विरोध का सामना करना पड़ा था, ठीक उसी प्रकार आज नीतीश कुमार पर भी शराबबंदी कानून को लेकर लोग सवाल खड़े करते हैं। साथ ही उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि बिहार सरकार द्वारा मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत राज्य सरकार ग्रामीण लोगों को परिवहन व्यवसाय शुरू करने के लिए 5 लाख रुपये का अनुदान देती है।

‘हम नहीं करते वोट बैंक की राजनीति’

अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण मंत्री रत्नेश सदा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जननायक कर्पूरी ठाकुर की विचारधारा पर चलते हैं। कर्पूरी ठाकुर की राजनीतिक कार्यशैली से प्रेरित होकर उन्होंने शोषित और वंचित वर्गों का उत्थान किया है। भाजपा के आरोपों पर श्री रत्नेश सदा ने कहा कि हमारे नेता वोट बैंक की राजनीति नहीं करते हैं। वह सिर्फ बिहार और देश को आगे बढ़ाने की राजनीति करते हैं।

‘जीतनराम को एनडीए में नहीं मिल रहा भाव’

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी पर तंज कसते हुए कहा कि आने वाले समय में उनका राजनीतिक हश्र बुरा होने वाला है। एनडीए में उन्हें भाव नहीं मिल रहा है इसलिए वो अपना चेहरा चमकाने के लिए भाजपा का राग अलाप रहे हैं। इस दौरान विधान परिषद के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह ‘‘गांधी जी’’ उपस्थित रहे।

रिपोर्टः सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरोचीफ, बिहार

ये भी पढ़ें: Bihar: सीएम नीतीश से मिले औद्योगिक कंपनियों के प्रमुख, निवेश की जानकारी दी

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें