Advertisement

UP: जानबूझकर पेपर लीक कराती सरकार…अखिलेश बोले-छात्रों के जीवन से भाजपा कर रही खिलवाड़

UP

UP

Share
Advertisement

UP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण बचाने की निर्णायक लड़ाई उत्तर प्रदेश में हो रही है। इंडिया गठबंधन भाजपा को उत्तर प्रदेश की सभी अस्सी और पूरे देश में चार सौ सीटों पर हराएगा। भाजपा ने दस वर्षों की सरकार में सभी वर्गों को धोखा दिया है। महंगाई, बेरोजगारी चरम सीमा पर पहुंच गई है।

Advertisement

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने किसानों से झूठे वादे किये। नौजवानों का भविष्य बर्बाद कर दिया। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। खेती करना महंगा हो गया। स्मार्ट सिटी बनी नहीं, बिजली महंगी है। भाजपा की दस साल की सरकार में देश में कर्ज और आर्थिक तंगी के चलते एक लाख से ज्यादा किसानों ने आत्महत्या कर ली।

जानबूझकर पेपर लीक कराती सरकार

समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में बुधवार को मीडिया को सम्बोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने नौजवानों को नौकरी नहीं दी। नौजवानों से झूठे वादे करती रही। भाजपा प्रतियोगी छात्रों को नौकरी नहीं देना चाहती है। जानबूझकर पेपर लीक कराती है। उत्तर प्रदेश में हर परीक्षा का पेपर लीक हो जाता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में भारी धांधली हुई। परिवार की गाढ़ी कमाई लगाकर दिन रात मेहनत करने वाले छात्रों के जीवन के साथ भाजपा ने खिलवाड़ किया।

गरीब और मध्यम वर्ग जनता को कर दिया तबाह

अखिलेश यादव ने कहा कि पिछड़ों, दलितों और अन्य आरक्षित वर्ग के छात्रों को भाजपा ने नियमानुसार आरक्षण नहीं दिया। गरीबों के साथ अन्याय हुआ। भाजपा किसान, नौजवान, गरीब विरोधी है। भाजपा सरकार ने खाने-पीने की चीजों से लेकर डीजल-पेट्रोल, रसोई गैस, बिजली सब महंगी कर दी। उद्योगपतियों और बड़ी कम्पनियों को मुनाफा कराया। देश की गरीब और मध्यम वर्ग जनता को तबाह कर दिया।

भाजपा सरकार कानून व्यवस्था संभालने में पूरी तरह से विफल

अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त है। कानून व्यवस्था पर जीरों टालरेंस का दावा जीरो हो चुका है। अपराधियों में कानून का डर नहीं है। जौनपुर में फेंक एनकाउण्टर हुआ, प्रतापगढ़ में हिरासत में मौत हुई। तत्काल पुलिस रिस्पांस सिस्टम यूपी डायल 100 को भाजपा सरकार ने 112 बनाकर बर्बाद कर दिया। भाजपा सरकार कानून व्यवस्था संभालने में पूरी तरह से विफल है। सरकार और पुलिस प्रशासन की नाकामी के कारण प्रदेश में हर दिन हत्याएं हो रही है। किसान, गरीब जनता के साथ हो रहे अन्याय, अत्याचार को भूलने वाले नहीं है।

सरकारी संस्थाओं का गलत इस्तेमाल

अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं भी बर्बाद हो चुकी है। भाजपा सरकार ने दस साल में प्रदेश में एक भी जिला स्तर का अस्पताल नहीं बनाया। मेडिकल कॉलेज के नाम पर बिल्डिंगें खड़ी है। वहां डॉक्टर, दवा, जांच की सुविधा नहीं है। ये आधुनिक खण्डहर है। गरीब इलाज के लिए भटकता रहता है। भाजपा सरकार ने सत्ता का दुरुपयोग किया। सरकारी संस्थाओं का गलत इस्तेमाल किया। इलेक्टोरल बॉण्ड के मामले में भाजपा की पोल खुल रही है। भाजपा के कारनामे जनता के सामने आ रहें है। लोगों को डराकर जबरन वसूली की है। देश के इतिहास में कभी इस तरह से वसूली नहीं हुई।

लोकसभा चुनाव में भाजपा का पूरी तरह से सफाया

अखिलेश यादव ने कहा कि गोमती नदी की सफाई में तीन हजार करोड़ रूपया खर्च हुआ। लेकिन अभी तक गोमती नदी में नाला बह रहा है। यह सरकार जाने वाली है। अखिलेश यादव ने कहा कि यह सरकार झूठ और झूठे दावों पर चल रही है। जनता मतदान की तारीखों का इंतजार कर रही है। जनता भाजपा को माफ नहीं करेगी। इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा का पूरी तरह से सफाया होगा।

यह भी पढ़ें: UP: जनता दल (एस) का सपा में विलय, BJP और BSP के कई बड़े नेताओं ने थामा अखिलेश का हाथ

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए। हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *