Advertisement

संविधान विरोधी भाजपा को सत्ता से अपदस्थ करने का संकल्प-उमेश सिंह

Umesh Singh to BJP

Umesh Singh to BJP

Share
Advertisement

Umesh Singh to BJP: पटना में CPI के कार्यक्रम में जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में देशभर की समाजवादी ताकतें एकजुट हो रही हैं। संविधान और लोकतंत्र में आस्था रखने वाले राजनीतिक दलों ने एक साथ मिलकर संविधान विरोधी भाजपा को केंद्र की सत्ता से अपदस्थ करने का संकल्प लिया है। देश के हर कोने से नीतीश कुमार के प्रयास से बने इंडी गठबंधन को अपार जनसमर्थन मिल रहा है।

Advertisement

Umesh Singh to BJP: ‘संवैधानिक अधिकारों का हनन कर रही मोदी सरकार’

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार सत्ता में बने रहने के लिए जनता के संवैधानिक अधिकारों का हनन कर रही है। जनता के पक्ष में आवाज बुलंद करने वाले विपक्ष के नेताओं के साथ अपराधियों जैसा बर्ताव किया जा रहा है। जांच एजेंसियां एवं संवैधानिक संस्थाएं मोदी सरकार की कठपुतली बन चुकी हैं। भाजपा अपने सत्ता का दुरुपयोग लोकतंत्र को कुचलने एवं जनता की आवाज को दबाने के लिए कर रही है।

Umesh Singh to BJP: ‘बेरोजगारी और महंगाई से बेदम हो चुकी जनता’

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की तमाम सरकारी संपत्तियों को चंद पूंजीपतियों के हाथों बेच रहे हैं। देश की आम जनता रिकॉर्डतोड़ बेरोजगारी और कमरतोड़ महंगाई से बेदम हो चुकी है। छोटे व्यापारी और किसान सरकार की गलत नीतियों से बेहाल हैं। भाजपा के बयान बहादुर नेता दिनरात समाज को बांटने के लिए नफरती की बयानबाजी करते हैं।

Umesh Singh to BJP: ‘2024 में भाजपा का सफाया निश्चित’

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में इंडी गठबंधन आकार ले चुका है। देश की जनता अब इंडी गठबंधन की तरफ उम्मीद की निगाहों से देख रही है। पटना की यह क्रांतिकारी धरती इतिहास में कई बार सत्ता परिवर्तन की धुरी रही है। एक बार फिर पटना की धरती से भाजपा मुक्त भारत का आह्वान हो चुका है। 2024 के चुनाव में तानाशाही भाजपा का सफाया निश्चित है।

रिपोर्टः सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरोचीफ, बिहार

ये भी पढ़ें: आजादी की लड़ाई से जिनका लेना-देना नहीं, वे बापू के कामों को भुला रहे-नीतीश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें