Advertisement

PATNA: मेडिकल एग्जाम की तैयारी कर रही छात्रा ने लगाई फांसी

Student Hanged herself

Student Hanged herself

Share
Advertisement

Student Hanged herself: पटना में मेडिकल परीक्षा की तैयारी कर रही एक छात्रा ने फांसी लगा ली। बताया गया कि गुरुवार रात ये घटना हुई। मामले की सूचना परिजनों को दे दी गई है। सूचना पाकर परिजन सदमे में हैं। वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Advertisement

Student Hanged herself: गुरुवार की घटना

मामला एसके पुरी थाना क्षेत्र के उत्तरी आनंदपुरी का बताया जा रहा है। गुरुवार रात यहां एक गर्ल्स हॉस्टल में रहकर मेडिकल परीक्षा की तैयारी करने वाली शिवांगी सिंह (19) ने कमरे में पंखे पर फंदा डालकर फांसी लगा ली। घटना में छात्रा की मौत हो गई। शिवांगी मूल रूप से छपरा की रहने वाली थी।

नहीं मिला सुसाइड नोट

जानकारी के अनुसार कमरे में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शिवांगी बीते साल से पटना में रह रही थी। उसकी एक रूम पार्टनर भी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस संबंध में हॉस्टल में रहने वाली अन्य छात्राओं से भी पूछताछ की जा रही है। वहीं सूचना मिलने पर परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए थे।

नहीं उठाया था परिजनों का फोन

परिजनों ने बताया कि उन्होंने शाम को शिवांगी को फोन किया था। जब फोन नहीं उठा तो उन्होंने उसकी साथी छात्रा को फोन किया। इस पर जब वह कमरे की ओर गई तो कमरा अंदर से बंद था। दरवाजा खटखटाने पर भी नहीं खुला तो मशक्कत के बाद दरवाजा खोला गया। कमरे में शिवांगी फांसी के फंदे से लटकी हुई थी। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस और शिवांगी के परिजनों को दी गई। चिकित्सकीय परीक्षण में शिवांगी को मृत पाया गया।

पहले भी मेडिकल का छात्र कर चुका है खुदकुशी

पटना में कुछ महीनों में यह दूसरी घटना है। इससे पहले सितंबर में एम्स पटना में पीजी के एक छात्र नीलेश कुमार ने भी खुदकुशी की थी। वह मूल रूप से हरियाणा के गुरुग्राम का निवासी था।

ये भी पढ़ें: Bihar: प्रदेश में कोरोना ने दी दस्तक, दो मरीज मिले संक्रमित

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *