Advertisement

‘सत्ता पक्ष की तरफ देखकर संजय सिंह को किया निलंबित’ राघव चड्ढा बोले – ‘मणिपुर की आवाज उठाते रहेंगे’

Share
Advertisement

मणिपुर में हिंसात्मक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं। वहीं राज्य में हो रही हिंसा पर संसद से लेकर सड़क तक विरोध प्रदर्शन जारी है। विपक्षी दल केंद्र की सत्ता पर काबिज भाजपा सरकार को आढ़े हाथ ले रहे हैं। वहीं आज (24 जुलाई) को राज्यसभा में भी जमकर हंगामा हुआ। आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है। राज्यसभा सभापति ने कहा कि संजय सिंह ने बार बार मना करने के बाद भी सदन की कार्यवाही को बाधित की।

Advertisement

राघव चड्ढा का बयान

संजय सिंह को निलंबित किए जाने पर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मणिपुर में हो रही हिंसा को लेकर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने लगातार चेयरमैन साहब से निवेदन किया कि मणिपुर के विषय पर सरकार जवाब दे। केंद्र में भाजपा की सरकार और राज्य में भी भाजपा की सरकार लेकिन फिर भी मणिपुर क्यों जल रहा है? इस विषय पर चिंता व्यक्त करते हुए चर्चा की मांग की। सदन की कार्यवाही जब शुरू हुई तो संजय सिंह ने अपनी ही निर्धारित जगह पर खड़े होकर मांग करते रहे कि सदन में मणिपुर के विषय पर चर्चा हो लेकिन दुख की बात ये है कि जैसे ही संजय सिंह अपनी चेयर छोड़कर आगे बढ़े वैसे ही चेयरमैन साहब ने संजय सिंह को निलंबित कर दिया।

उन्होंने कहा है कि मणिपुर से तड़पती महिलाओं की आवाज़ की गूंज अगर भाजपा के नेताओं तक पहुंचाना संजय सिंह जी का गुनाह है, तो उन्हें ही क्यों विपक्ष के सभी सांसदों को बर्खास्त करो। लोकतंत्र में अगर सत्ता पक्ष और विपक्ष अहम मुद्दों पर चर्चा नहीं कर सकता तो फिर लोकतंत्र का मतलब ही क्या रह जाता है। उन्होंने कहा कि सस्पेंशन के मोशन पर भी पूरे सदन में मतदान होता है, जो नहीं किया गया। सत्ता पक्ष की तरफ देखकर निलंबित कर दिया गया। संजय सिंह जी अपनी जगह पर बैठेंगे और मणिपुर की आवाज उठाते रहेंगे। सभापति से अनुरोध है कि अपने फैसले पर पुनः विचार करें, निलंबन को वापस लें।

संजय सिंह ने की ये मांग

इस पर संजय सिंह ने कहा है कि बीजेपी वालों को शर्म आनी चाहिए। मणिपुर की घटना,अन्याय पर नहीं बोल रहे, ड्रामा कर रहे हैं। बलात्कारियों के समर्थन में प्रोटेस्ट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक महिला जिसको नग्न करके परेड कराया गया। उनके पति रिटायर्ड सूबेदार हैं, कारगिल युद्ध में देश की रक्षा की। आज देश शर्मसार है। संजय सिंह ने कहा कि हमारी एक ही मांग है, पीएम मोदी संसद में आकर स्थिति के बारे में अवगत कराएं।

ये भी पढ़ें: AAP सांसदों ने राज्यसभा को थमाया नोटिस, मणिपुर हिंसा पर चर्चा करने पर दिया जोर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *