Advertisement

Bihar: देश नफरत फैलाने वालों के हाथों में- जगदानंद सिंह

RJD Meeting in Patna

RJD Meeting in Patna

Share
Advertisement

RJD Meeting in Patna: राष्ट्रीय जनता दल के पटना स्थित राज्य कार्यालय के कर्पूरी सभागार में बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल(RJD) अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित की गई। इसमें जिलाध्यक्ष एवं जिला प्रधान महासचिव की संयुक्त उपस्थिति रही। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक डॉ. नवाज आलम उर्फ अनवर आलम ने अध्यक्षता की। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह ने कहा कि देश नफरत फैलाने वालों के हाथों में चला गया है। उन्माद तथा साम्प्रदायिक सोच वाले देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।

Advertisement

RJD Meeting in Patna: ‘लालू प्रसाद ने दिया स्पष्ट संदेश’

उन्होंने कहा इस तरह के उन्मादी और नफरती लोगों को आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने स्पष्ट संदेश दिया है कि इंसान और इंसानियत की हिफाजत के लिए सभी को मिलकर रहना होगा। देश में गंगा-जमुनी तहजीब को मजबूती मिलेगी।

‘धन के बल पर जन को कमजोर करने का प्रयास’

इन्होंने आगे कहा कि गांधी का देश आज गोडसेवादी नीतियां चलाने वालों के हाथों में चला गया है। हम सभी समाजवादियों का कर्तव्य बनता है कि ऐसी शक्तियों के खिलाफ मजबूती से खड़े होकर मुकाबला करें। धन के बल पर आज जन को कमजोर करने का प्रयास चल रहा है। हम सभी जन वालों को जीत की इच्छा रखकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना होगा। समाज को दिशा देने के लिए अपने लोगों को मजबूती के साथ नये मतदाता बनाने में सक्रिय भूमिका निभानी होगी। वोट के महत्व को हर लोगों तक पहुंचाना होगा।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. तनवीर हसन, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, प्रदेश मुख्यालय प्रभारी मुकुंद सिंह, प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार राम, गुलाम रब्बानी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी मो आसिफ अली, अख्तर हुसैन, ई नैयर अहमद, सुशील कुमार डेविड, मो अर्श, मौलाना मुख्यतार अली कासमी, सैयद आमीर, पाले खान, तंजीम अहमद, सलाउदीन मंसुरी, महमूद कुरैशी, असलम अंसारी, सादिक खान आदि उपस्थित थे।

रिपोर्ट: सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरोचीफ, बिहार

ये भी पढ़ें: ईसाई समाज के साथ आने से नीतीश के सर्वधर्म समभाव को मिलेगा बल- उमेश

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें