Advertisement

Ram Mandir: रंग में भंग डालने का प्रयास, राम मंदिर की तस्वीर पर पाकिस्तानी झंडे, तस्वीर वायरल, पुलिस ने लिया एक्शन

Ram Mandir karnataka-youth-puts-pakistani-flag-on-picture-of-ram-mandir-police-arrest-him news in hindi
Share

Ram Mandir:

Advertisement

इस समय देश में राममय(Ram Mandir) माहौल है। जिसका घड़ी का इंतजार लोगों को काफी लंबे समय से था। वह घड़ी 22 जनवरी को आ चुकी है। मंदिर में कल से आम जनता दर्शन कर सकती है। वहीं जहां एक ओर लोग आज खुशी में झूम रहे हैं, तो दूसरी ओर एक व्यक्ति द्वारा इस रंग में भंग डालने वाला कार्य किया है।

Advertisement

इस शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया

कर्नाटक में स्थित एक व्यक्ति ने राममय माहौल के इस रंग में भंग डालने का कार्य किया है। हालांकि पुलिस ने इस मामले की गंभीरता के साथ पुलिस ने इस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल राम मंदिर से संबंधित एक तस्वीर को कर्नाटक में स्थित एक व्यक्ति ने साझा किया था। इस पर उस शख्स ने मंदिर पर पाकिस्तान का झंडा लगाया था।

राम मंदिर की तस्वीर को किया एडिट

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने कर्नाटक के गडग जिले से इस युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल फेसबुक पर राम मंदिर की तस्वीर को पहले एडिट करने का काम किया और उसके बाद अपनी फेसबुक एकाउंट पर एक पोस्ट किया था। पोस्ट पर बाबरी मस्जिद भी लिखा हुआ दिखाई दे रहा था।

सोशल मीडिया पर पोस्ट हुआ डीलीट

युवक के सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को साझा करने के कुछ ही देरी बाद पोस्ट वायरल हुआ। जिसके बाद पुलिस ने इस युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बिना देरी किए एक्शन लिया और आरोप युवक के एकाउंट से पोस्ट डिलीट करवा दी और उसे हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़े: Ram Mandir : कल खुलेगा राम भक्तों के लिए मंदिर, जानें आरती से संबंधित पूरी डिटेल

Follow Us On:https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *