Advertisement

Ram Mandir : कल खुलेगा राम भक्तों के लिए मंदिर, जानें आरती से संबंधित पूरी डिटेल

Ram Mandir tommorow mandir will be open for public know full detail news in hindi
Share

Ram Mandir

Advertisement

22 जनवरी का दिन उत्सव( Ram Mandir )22 जनवरी का दिन उत्सव की तरह भारत देश में मनाए जाने वाला है। इस समय देश से लेकर विदेश तक राममय माहौल देखने को मिल रहा है। चारों ओर लोग भगवान राम के नाम में रमे हुए नजर आ रहे हैं। वहीं अगर आप भी प्रभु श्री राम के दर्शन करना चाहते हैं, तो कल से आप दर्शन कर सकते हैं।

Advertisement

कल कर पाएंगे श्री राम के दर्शन

22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन मंदिर में बड़े-बड़े नेताओं से लेकर हस्तियों को आमंत्रित किया गया था। वहीं इस कार्यक्रम में सुरक्षा नीति के चलते आम जन को मंदिर में प्रवेश नहीं करने दिया गया था। जिसके कारण आम जनता आज दर्शन करने का सौभाग्य नहीं प्राप्त कर पाई थी। लेकिन यदि आप भी मंदिर में दर्शन करना चाहते हैं, तो ऐसा करना कल संभव होने वाला है। आज हम आपको मंदिर दर्शन से संबंधित सभी जानकारियों को आपके साथ साझा करने आए हैं।

टाइमिंग से संबंधित सभी जानकारी

मंदिर में प्रवेश करने के लिए राम भक्त सुबह (7:00 बजे से 11:30 बजे) और दोपहर (2:00 बजे से शाम 7:00 बजे) के दौरान रामलाल के दर्शन कर सकते हैं। जागरण/श्रृंगार आरती सुबह 6:30 बजे और संध्या आरती शाम 7:30 बजे होगी।

आरती में शामिल के लिए लेना होगा पास

मंदिर में प्रवेश होने के साथ-साथ आपको इसके लिए पास की आवश्यकता पड़ सकती है। इस पास को भक्त ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनो ही माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। यदि आप पहले से ही पास को ऑनलाइन बुक करवाना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको https://online.srjbtkshetra.org/#/login इस वेबसाइट पर क्लिक करना होगा। इस वेबसाइट पर आप सभी ऑनलाइन पास काफी आसानी से पा सकते हैं।

यह होगी प्रक्रिया

मंदिर परिसर की वेबसाइट को लॉगइन करने के लिए आपको अपने मोबाइल नंबर डालने की आवश्यकता पड़ेगी। एक बार नंबर को मेंशन करने के बाद आपको एक OTP प्राप्त होगा। जिसे आपको मांगी गई जानकारी में दर्ज करना है। फिर ‘माई प्रोफाइल’ पर क्लिक करें।इसके बाद आरती या दर्शन के लिए अपना पसंदीदा स्थान चुनें।

यह भी पढ़े: Bharat Jodo Nyaya Yatra Video: मंदिर में प्रवेश न मिलने पर भड़के राहुल गांधी

Follow Us On:https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें