Advertisement

देश का युवा 12 घंटे चला रहा मोबाइल, अडानी, अमित शाह के बेटे 24 घंटे गिन रहे धन- राहुल गांधी

Rahul Gandhi in Sambhal

Rahul Gandhi in Sambhal

Share
Advertisement

Rahul Gandhi in Sambhal: भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत संभल पहुंचे राहुल गांधी ने सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आज हिंदुस्तान में रोजगार नहीं है। देश का युवा 12 घंटे मोबाइल चलाता है। अडानी और अमित शाह के बेटे रील नहीं देखते बल्कि 24 घंटे अपना धन गिनने में लगाते हैं।

Advertisement

प्रियंका गांधी और राहुल को देखने उमड़ी भीड़

शनिवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी का काफिला मुरादाबाद से अमरोहा और अमरोहा से संभल पहुंचा। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। हजारों की तादाद में लोग सड़कों पर दिखाई दिए। पुलिस प्रशासन को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को देखने के लिए जुटी भीड़ को संभाल पाना मुश्किल हो रहा था। इस दौरान राहुल गांधी ने संभल सदर के चंदौसी चौराहे पर जनमानस को संबोधित किया।

‘आज हिन्दुस्तान में रोजगार नहीं है’

उन्होंने भरी भीड़ में एक युवक से पूछा तुम कितने घंटे मोबाइल चलाते हो। युवक ने बताया कि वह 12 घंटे मोबाइल चलाता है। इस पर राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज हिंदुस्तान में रोजगार नहीं है। इसलिए देश का युवा 12 घंटे मोबाइल चला रहा है। अडानी और अंबानी के बेटे रील नहीं देखते बल्कि 24 घंटे अपना धन गिनते हैं।

‘रोजगार मिलेगा तो 12 घंटे काम करोगे’

राहुल गांधी ने कहा कि अगर आप लोगों को रोजगार मिलेगा तो आप आधे घंटे रील देखोगे और 12 घंटे काम करोगे। मीडिया उनकी नहीं सुनता, सरकार हिंदुस्तान के लोगों को रोजगार देना नहीं चाहती। बीजेपी और आरएसएस देश में नफरत और हिंसा फैला रहे हैं। उन्होंने कन्याकुमारी से कश्मीर तक की यात्रा की। मेरा काम देश में नफरत से लड़ने का है।

पेपर लीक मामले पर बोले… सरकार रोजगार देना नहीं चाहती

यूपी में पेपर लीक मामले पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में पेपर इसलिए लीक होते हैं क्योंकि सरकार लोगों को रोजगार देना नहीं चाहती। जानबूझकर पेपर को लीक कराया जाता है। 90 फीसदी आबादी दलित और अल्पसंख्यक की है। किसी भी कंपनी की लिस्ट निकाल लो या फिर मालिकों की लिस्ट निकाल लो एक पिछड़ा, दलित नहीं मिलेगा। मीडिया के मालिकों और रिपोर्ट्स की लिस्ट निकाल लो, प्राइवेट कॉलेज और हाई कोर्ट के जजों की लिस्ट निकाल लो, चुने हुए 3 या 4 फीसदी लोग होंगे जो चक्कर काटते रहते हैं। मोदी जी उनकी रक्षा करते हैं।

‘आपको भूखा मारा जा रहा है’

राहुल बोले, आज मोदी सरकार में छोटे किसानों और छोटे बिजनेस मैन खत्म करने का काम हो रहा है। आपको भूखा मारा जा रहा है। आपको खत्म किया जा रहा है। यह लोग 24 घंटे हिंदुस्तान के युवाओं को बेवकूफ बनाते रहते हैं। जब भी हम मीडिया में अपनी बात रखते हैं मीडिया हमारी बात ही नहीं रखती। मजदूरों की मेहनत हो बेरोजगारी हो, महंगाई हो यह चीज मीडिया में दिखने वाली नहीं है।  

रिपोर्टः अरुण कुमार, संवाददाता, संभल, उत्तरप्रदेश

यह भी पढ़ें: UP: BJP का लोकसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *