
Murder of Former MLA in Haryana: हरियाणा का बहादुरगढ़ गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। यहां इंडियन नेशनल लोक दल(INLD) के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक नफे सिंह राठी पर जानलेवा हमला किया गया। बताया गया कि बदमाशों ने उनकी कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस दौरान 40 से 50 राउंड गोलियां चलाई गईं। घटना में पूर्व विधायक की मौत हो गई। वहीं घटना में घायल लोगों का इलाज अस्पताल में जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ब्रह्मशक्ति संजीवनी हॉस्पिटल के एक डॉक्टर ने बताया कि घटना में लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं दो गंभीर रूप से घायल हैं।
पहले भी मिली थीं धमकियां
बताया गया कि इस हमले में पूर्व विधायक के तीनों गनमैन भी घायल हो गए हैं। पार्टी के नेता के अनुसार पूर्व विधायक को कई बार जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। इस संबंध में प्रदेश सरकार से उनके लिए सुरक्षा मांगी गई थी लेकिन सुरक्षा नहीं मिली थी। पहले भी उन पर हमले हो चुके हैं।
दो लोगों की मौत की सूचना
बताया गया कि पूर्व विधायक अपनी फॉर्चूनर गाड़ी में सवार थे। वहीं हमलावर आई 10 गाड़ी में सवार थे। मौका पाकर हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली पूर्व विधायक के गले और कमर में लगी हैं। वहीं घायल गनमैनों का इलाज जारी है। वहीं घटना में घायल लोगों का इलाज अस्पताल में जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ब्रह्मशक्ति संजीवनी हॉस्पिटल के एक डॉक्टर ने बताया कि घटना में लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं दो गंभीर रूप से घायल हैं।

भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा, कानून व्यवस्था का दिवाला पिटा
कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा कि यह समाचार दुःखद है. यह प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान है। कानून व्यवस्था का दिवाला पिट चुका है। प्रदेश में की सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। उन्होंने दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि और परिवारीजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
यह भी पढ़ें: संदेशखाली: टीमएसी नेताओं ने किया का दौरा, महिलाओं ने जताया विरोध
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।”