Uttar Pradeshराजनीतिराज्य

बड़ी संख्या में अन्य दलों से आए नेताओं ने ज्वाइन की BJP, डिप्टी सीएम बोले- बीजेपी ने जीता लोगों का भरोसा

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के पहले चरण का चुनाव सम्पन्न हो चुका है। सभी राजनीतिक पार्टियां अब दूसरे चरण के चुनाव में जुटी हुई हैं। बीजेपी में अन्य दलों से आने वाले लोगों का सिलसिला लगातार जारी है। आज बीजेपी कार्यालय लखनऊ में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बड़ी संख्या में अन्य दलों से आए लोगों को भाजपा ज्वाइन कराई।

इन नेताओं ने ज्वाइन की बीजेपी

कांग्रेस पूर्व सांसद सन्तोष सिंह ,पूर्व मंत्री चौधरी सरदार सिंह , पूर्व विधायक अशोक कुमार, पूर्व विधायक कुशल पाल सिंह , नगर पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी , बसपा के कुँवर जी , राम गोपाल राठौर , सपा के ब्रजेश कुमार यादव , शरद श्रीवास्तव ने भाजपा जॉइन किया है।

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि लोग प्रधानमंत्री और बीजेपी की बातों पर भरोसा करते हैं, गरीबों के कल्याण की योजनाओं के कारण बीजेपी ने लोगों का भरोसा जीता है, पीएम मोदी ने विश्व बंधुत्व का सिद्धांत प्रतिपादित किया है और भारत दुनिया भर में सराहना हो रही है कि भारत क्या कहता है, दुनिया सुनती है।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि “भाजपा उत्तर प्रदेश में सभी 80 सीटें जीतेगी। भारत गठबंधन सुपर फ्लॉप साबित होगा। यह 2014, 2017, 2019 और 2022 में विफल साबित हुआ है। भाजपा का वोट शेयर हर बार बढ़ा है। यह इस बार भी वोट शेयर बढ़ेगा और पूर्ण बहुमत के साथ पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार बनेगी।

यह भी पढ़ें: विकास और विरासत का समन्वय PM मोदी की पहचान, CM योगी बोले- आकांक्षा के अनुरूप विकास के कार्य

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button