Advertisement

Heart Touching: महिला पुलिस अधिकारी ने कैदी के बच्चे को कराया स्तनपान

Heart Touching

बच्चे को स्तनपान कराती महिला पुलिस अधिकारी(बाएं)।

Share
Advertisement

Heart Touching: वो पुलिस की वर्दी पहनती है। अपराधियों के लिए शामत है और कानून व्यवस्था की रक्षक है। उसके कंधों पर प्रदेश वासियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी है लेकिन वो इन सबके बीच एक चीज नहीं भूली। वो है ममत्व और संवेदनशीलता। महिला पुलिस अधिकारी की ऐसी ही दिल छू लेने वाली एक तस्वीर केरल से सामने आई है। इसमें वह एक कैदी के बच्चे को स्तनपान कराते हुए नजर आ रही है।

Advertisement

Heart Touching: केरल की कहानी, पिता जेल में, मां अस्पताल में

केरल में एक व्यक्ति किसी आरोप के चलते जेल में कैद है। आरोपी ही परिवार का मुखिया है। अब उसके चार बच्चों की जिम्मेदारी उसकी पत्नी पर आन पड़ी। पत्नी की तबीयत ठीक नहीं इसलिए वह एक अस्पताल के आईसीयू में एडमिट है। ऐसे में बीमार महिला के दुधमुंहे बच्चे को जब भूख लगी तो महिला पुलिस कर्मी का दिल पसीज गया। उसने बच्चे को स्तनपान कराया।

Heart Touching: मूल रूप से पटना निवासी है आरोपी

महिला पुलिस अधिकारी आर्या के इस मातृत्व से परिपूर्ण कार्य की प्रशंसा हर जगह हो रही है। दरअसल मूल रूप से बिहार के पटना निवासी एक युवक किसी आरोप के चलते जेल में बंद है। उसकी पत्नी और चार बच्चों को सहायता के लिए कोच्चि महिला थाने लाया गया। वहां तीनों बड़े बच्चों के लिए खाने का इंतजाम भी किया गया।

Heart Touching: भूख से बिलख रहा था बच्चा

महिला की तबीयत खराब होने के चलते उसे एर्नाकुलम जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान महिला का एक दुधमुंहा बच्चा भूख से बिलख रहा था। यह देख महिला पुलिस अधिकारी एम. ए. आर्या से रहा नहीं गया। उसका दिल पसीज गया। उसने बच्चे को गोद में लेकर स्तनपान कराया। इस मार्मिक तस्वीर को पुलिस ने कैमरे में कैद कर लिया गया। इसके बाद तस्वीर शेयर कर दी। हर कोई इस तस्वीर को देख महिला पुलिस कर्मी की प्रशंसा कर रहा है।

ये भी पढ़ें: Patna: अपने वाहनों के लिए नगर निगम खोलेगा पेट्रोल पंप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें