Advertisement

Patna: अपने वाहनों के लिए नगर निगम खोलेगा पेट्रोल पंप

petrol pump

petrol pump

Share
Advertisement

Municipal Corporation: पटना नगर निगम के वाहनों को ईंधन आपूर्ति के लिए अब कोई समस्या नहीं होगी। इसके लिए पटना नगर निगम का पेट्रोल पंप तैयार किया जा रहा है। पटना नगर निगम के वाहनों एवं उपकरणों में ईंधन की सुचारू आपूर्ति के लिए पेट्रोल पंप खोला जाएगा। आईओसीएल ( इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड) एवं पटना नगर निगम द्वारा इसे संचालित किया जाएगा।

Advertisement

Municipal Corporation: दोनों अंचलों में होगी सुविधा

पटना नगर निगम के 2 अंचलों पाटलिपुत्र अंचल, कंकड़बाग अंचल में वाहनों एवं उपकरणों में ईंधन आपूर्ति के लिए स्थान का चयन किया गया है। एक अंचल में यह ट्रांसपोर्ट नगर एवं दूसरे में पानी टंकी के पास होगा।

Municipal Corporation: नए साल में रखा गया निर्माण का लक्ष्य

पाटलिपुत्र अंचल में जहां पानी टंकी के पास और कंकड़बाग अंचल में ट्रांसपोर्ट नगर में इसके लिए जगह चिह्नित की गई है। गौरतलब है कि नए साल में इसके निर्माण के लिए लक्ष्य रखा गया है। जिसके बाद नगर निगम की गाड़ियों को ईंधन आपूर्ति संबंधित कोई परेशानी नहीं होगी।

इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग फैसिलिटी भी

पेट्रोल पंप के साथ इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जिंग के लिए स्टेशन का निर्माण भी सुनिश्चित किया जा रहा है। गौरतलब है कि पटना नगर निगम द्वारा आइओसीएल के साथ इसके लिए सहमति पत्र पूर्व में ही साइन किया जा चुका है।

रिपोर्टः सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरोचीफ, बिहार

ये भी पढ़ें: Muzaffarpur: स्कूल में गिरी पेड़ की टहनी, शिक्षिका और बच्चे घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *