Advertisement

विष्णु विराट रूप मानस महायज्ञ में सुहागिनों ने की अखंड सौभाग्य की कामना

Forbesganj

Forbesganj

Share
Advertisement

Forbesganj: फारबिसगंज के केशरी मुहल्ला में विष्णु विराट रूप मानस महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. इसके नौवें दिन बुधवार को भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने पूजा अर्चना की और हवन यज्ञ में शामिल हुए। मौके पर यज्ञ स्थल का भक्तों द्वारा विश्व कल्याण और परिवार के सुख शांति को लेकर परिक्रमा की गई। नौ दिनों से लगातार चल रहे रामधुन अष्टयाम से पूरा वातावरण हरे राम और हरे कृष्ण से गुंजायमान है। न केवल भारतीय क्षेत्र बल्कि बड़ी संख्या में नेपाल की संकीर्तन मंडली यज्ञ में रामधुन में जुटे हैं।

Advertisement

बुधवार को भक्तों ने बड़े ही भक्तिभाव के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की। सुहागिन महिलाओं ने अपनी सुहाग की रक्षा को लेकर विशेष पूजा अर्चना के साथ परिक्रमा की। विष्णु विराट रूप मानस महायज्ञ का 35वां साल है। विष्णु विराट रूप मानस महायज्ञ में शामिल होने के लिए न केवल जिले से बल्कि दूर दराज क्षेत्रों से भी बड़े पैमाने पर श्रद्धालु पहुंचकर पूजा अर्चना कर रहे हैं।

बड़ी संख्या में नेपाल से भी हिंदू श्रद्धालु प्रतिदिन पूजा अर्चना के लिए उमड़ रहे हैं। ग्यारह दिवसीय विष्णु विराट रूप मानस महायज्ञ को लेकर पूरा शहर भक्ति के माहौल में डूबा हुआ है।

रिपोर्टः नारायण कुमार यादव, संवाददाता, अररिया, बिहार

यह भी पढ़ें: UP: संविधान बदलने का सपना देख रही बीजेपी- अखिलेश यादव

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *