Advertisement

Bihar: राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा गुणानंद झा का अंतिम संस्कार-नीतीश कुमार

Expressed Condolences

Expressed Condolences

Share
Advertisement

Expressed Condolences: मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व० गुणानंद झा एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। राज्य सरकार में मंत्री के रूप में उन्होंने अपनी जिम्मेवारियों का बेहतर ढंग से निर्वहन किया था। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। स्व० गुणानंद झा का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

Advertisement

पूर्व सांसद के निधन पर भी व्यक्त की शोक संवेदना

मुंगेर के पूर्व सांसद ब्रह्मानंद मंडल के निधन पर भी मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व० ब्रह्मानंद मंडल एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। वे समता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक थे, वे तीन बार मुंगेर से सांसद चुने गए थे।

ईश्वर से की प्रार्थना

सीएम ने कहा कि स्व० ब्रह्मानंद मंडल मृदुभाषी एवं मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। अपने क्षेत्र में वे लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। मुख्यमंत्री ने स्व० गुणानंद झा और स्व ब्रह्मानंद मंडल के परिजनों और प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

रिपोर्टः सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरोचीफ, बिहार

यह भी पढ़ें:Bihar: सीएम नीतीश, डिप्टी सीएम सम्राट और विजय सिन्हा ने बापू को किया नमन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *