Advertisement

Bihar: सीएम नीतीश, डिप्टी सीएम सम्राट और विजय सिन्हा ने बापू को किया नमन

Tribute to Bapu

Tribute to Bapu

Share
Advertisement

Tribute to Bapu: पटना के गांधी घाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को सीएम और डिप्टी सीएम सहित अन्य नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम के हुतात्माओं की स्मृति में मौन श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्प-चक्र अर्पित कर महात्मा गांधी एवं हुतात्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर सशस्त्र पुलिस द्वारा सलामी दी गई तथा दो मिनट की शोक सलामी भी दी गई।

Advertisement

स्वतंत्रता संग्राम के हुतात्माओं की स्मृति में मौन श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम के हुतात्माओं की स्मृति में मौन श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, मंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री प्रेम कुमार, मंत्री श्रवण कुमार, मंत्री सुमित कुमार सिंह, सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, पूर्व मंत्री अशोक चौधरी, पूर्व मंत्री शीला कुमारी, विधान पार्षद कुमुद वर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस सिद्धार्थ ने भी पुष्पांजलि अर्पित की।

ये रहे मौजूद

वहीं आयुक्त, पटना प्रमंडल कुमार रवि, मुख्यमंत्री सचिवालय के विशेष सचिव चन्द्रशेखर सिंह, पटना के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा, राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविन्द कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा कई सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे और उन्होंने भी बापू को नमन किया।

रिपोर्टः सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरोचीफ, बिहार

यह भी पढ़ें: Bihar: लालू यादव की पत्नी-बेटियों को भी ईडी का समन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें