Advertisement

Dowry Harassment: कमरे में बंद महिला, नहीं मिलता खाना, बिजली और पानी

Dowry Harassment

Dowry Harassment

Share
Advertisement

Dowry Harassment: दहेज प्रथा उन्मूलन के लिए चलाए गए विभिन्न अभियान अभी तक सभी लोगों की मानसिकता नहीं बदल सके हैं। इसका जीता जागता एक उदाहरण नवादा में देखने को मिला है। आरोप है कि यहां ससुरालीजनों ने एक महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित किया है। उसे एक कमरे में बंद किया। कमरे में बिजली न पानी और खाने को भी नहीं देते। वहीं महिला के साथ एक छोटा बच्चा भी है। महिला की मां ने पुलिस को इस मामले में लिखित शिकायत दी है।

Advertisement

Dowry Harassment: सास-ससुर और पति पर आरोप

नवादा में दहेज प्रताड़ना को लेकर पति ने अपनी पत्नी और एक बच्चे को घर के एक कमरे में बंद कर दिया है। इसमें पति के मां-बाप भी शामिल हैं। आरोप है कि ससुरालीजनों द्वारा पत्नी और बच्चे का खाना, बिजली, पानी बंद कर दिया गया है। पीड़िता सुमन भारती ने बताया की दहेज की डिमांड को लेकर ससुरालजनों द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है।

पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

दहेज की डिमांड न पूरी करने पर सास, ससुर, पति द्वारा मुझे और मेरे बच्चे को एक कमरे में बंद कर दिया गया है। सुमन ने पति और सास-ससुर के खिलाफ स्थानीय थाना में दहेज उत्पीड़न और मारपीट से संबंधित लिखित शिकायत दी गई है। पूरा मामला कादीरगंज ओपी थाना क्षेत्र के पटवा सराय गांव का बताया जाता है।

पटवा सराय गांव की घटना

पीड़िता सुमन भारती के पति सुमित कुमार पटवा सराय गांव के निवासी प्रदीप प्रसाद के पुत्र बताए जाते हैं। वह उड़ीसा के राउरकेला स्थित स्टील प्लांट में कार्यरत हैं। सुमन उनकी पत्नी है। पीड़िता सुमन भारती ने स्थानीय पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रही है।

रिपोर्टः अनिल शर्मा, संवाददाता, नवादा, बिहार

ये भी पढ़ें: Jamui: प्रेमिका से प्यार जताने आया, ग्रामीणों ने दोनों को लगवाए सात फेरे

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *