Advertisement

सीएम नीतीश की नई कैबिनेट के मंत्रियों को विभागों का बंटवारा, जाने किसे मिला क्या…

Department distribution in CM Nitish Cabinet

Department distribution in CM Nitish Cabinet

Share
Advertisement

Department distribution in CM Nitish Cabinet: बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब नवनियुक्त मंत्रियों को विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया है। इस क्रम में सामान्य प्रशासन, गृह मंत्रालय और मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन और ऐसे सभी विभाग जो किसी को आवंटित नहीं किए गए, उनका प्रभार सीएम नीतीश कुमार संभालेंगे।

Advertisement

डिप्टी सीएम सम्राट के पास वाणिज्यकर विभाग

वहीं डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी वाणिज्यकर विभाग और विजय कुमार सिन्हा पथ निर्माण, खान एवं भूतत्व, कला, संस्कृति और युवा विभाग संभालेंगे। जेडीयू मंत्री विजय कुमार चौधरी संसदीय कार्य मंत्री का प्रभार संभालेंगे तो वहीं विजेंद्र प्रसाद यादव के अधीन ऊर्जा, योजना एवं विकास विभाग रहेगा।

संतोष कुमार संभालेंगे सूचना प्रावैधिकी

बीजेपी के प्रेम कुमार सहकारिता, पर्यवारण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय संभालेंगे। श्रवण कुमार ग्रामीण विकास और हम पार्टी के संतोष सुमन के हवाले सूचना प्रावैधिकी, लघु जल संसाधन और आपदा प्रबंधन मंत्रालय किया गया है।

समाज कल्याण मंत्रालय संभालेंगे मदन सहनी

सुमित कुमार सिंह विज्ञान प्रावैधिकी, तकनीकी शिक्षा विभाग, रेणु देवी पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्रालय, मंगल पांडेय स्वास्थ एवं कृषि, नीरज कुमार सिंह लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, अशोक चौधरी ग्रामीण कार्य, लेशी सिंह खाद्य एवं उपभोक्ता सरंक्षण, मदन सहनी समाज कल्याण मंत्रालय संभालेंगे।

शिक्षा मंत्रालय सुनील कुमार के पास

नीतीश मिश्रा को उद्योग एवं पर्यटन, नितिन नवीन को नगर विकास एवं आवास विधि, दिलीप कुमार जयसवाल को राजस्व एवं भूमि सुधार, महेश्वर हजारी को सूचना एवं जन संपर्क, शीला कुमारी को परिवहन और सुनील कुमार को शिक्षा मंत्रालय दिया गया है।

संतोष कुमार सिंह को मिली श्रम संसाधन मंत्रालय की जिम्मेदारी

वहीं जनक राम को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचितजन जाति कल्याण, हरी सहनी को पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण, कृष्ण नंदन पासवान को गन्ना उद्योग, जयंत राज को भवन निर्माण, जमा खान को अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय, रत्नेष सदा को मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन, केदार प्रसाद गुप्ता को पंचायती राज, सुरेंद्र मेहता को खेल एवं संतोष कुमार सिंह को श्रम संसाधन मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।  

रिपोर्टः सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरोचीफ, बिहार

यह भी पढ़ें: कोरे पांव धरूं धरती पे, धरती भरी गुलाल ते, सब ते सब जग खेलें होरी, मैं खेलूं मेरे लाल ते…

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *