Advertisement

आरोपः दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को पीटा

Demand of Dowry

Demand of Dowry

Share
Advertisement

Demand of Dowry: औरंगाबाद में दहेज लोभी पति ने दहेज न मिलने पर पत्नी के मायके जाकर पत्नी की जमकर पिटाई कर दी। घटना में महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई है। घटना मदनपुर थाना क्षेत्र के शैलवां गांव की है। जख्मी महिला ज्योति कुमारी(28) घोड़ाडिहरी गांव निवासी विकेश कुमार की पत्नी है। घटना के बाद जख्मी महिला को इलाज के लिए मदनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां चिकित्सकों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया है।

Advertisement

Demand of Dowry: लड़की के पिता बोले, 2021 में की थी बेटी की शादी

जख्मी महिला के पिता राम प्रवेश सिंह ने बताया की अपनी इकलौती बेटी की शादी 28 अप्रैल को 2021 को घोड़ाडिहरी गांव निवासी युगल किशोर सिंह के बेटे विकेश कुमार के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ धूमधाम के साथ की थी। जिसमें उन्होंने अपने दमाद को उपहार स्वरूप होंडा कंपनी के चार पहिया वाहन तथा छह लाख रुपया नकद दिया था। दस लाख रुपये अपने दरवाजे पर बराती की आवभगत में खर्च किया था।

Demand of Dowry: शादी के कुछ दिन बाद से ही दहेज की मांग का आरोप

आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से दामाद विवेक कुमार अतरिक्त दहेज में सोने की चेन और अन्य समान की मांग कर रहा था। जब ससुराल पक्ष द्वारा दहेज नहीं दिया गया, तो फिर उसने अपने पत्नी को ही प्रताड़ित तथा मारपीट करनी शुरू कर दी। सूचना मिलते ही लड़की के पिता अपनी बेटी को अपने घर शैलवा गांव लेकर आए थे।

Demand of Dowry: मायके में रह रही थी लड़की

लड़की अपने मायके में ही रह रही थी। बीती रात विकेश कुमार अपने ससुराल शैलया आया और बातों ही बातों में उसने दहेज की मांग की। इसी को लेकर बात बिगड़ी और विकेश कुमार ने अपनी पत्नी को जमकर पीटा दिया। जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गई। इसकी जानकारी ज्योति कुमारी द्वारा मदनपुर थाना की पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद मदनपुर थाना की पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।

रिपोर्ट: दिनानाथ मौआर, संवाददाता, औरगांबाद, बिहार

ये भी पढ़ें: एनडीए में सीट मिली न सम्मान इसलिए जीतनराम परेशान- श्रवण कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *