Delhi NCRबड़ी ख़बरराजनीतिराज्य

Delhi News: दिल्ली सरकार के दो बड़े अधिकारियों के खिलाफ अल्मोड़ा कोर्ट के आदेश पर FIR, NGO के दफ्तर से सबूत नष्ट करने के हैं आरोप!

Delhi News: दिल्ली सरकार के 2 बड़े अधिकारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव नरेश कुमार और विजिलेंस विभाग के स्पेशल सेक्रेट्री राजशेखर के खिलाफ उत्तराखण्ड की अल्मोडा कोर्ट के आदेश के बाद FIR दर्ज हुई है।जानकारी के मुताबिक अल्मोड़ा कोर्ट के आदेश पर दोनों ही सरकारी अधिकारिंयों पर SC/ST एक्ट में FIR हुई है।

किन धाराओं के तहत मामला दर्ज?

उत्तराखंड की अल्मोड़ा कोर्ट के आदेश पर दिल्ली सरकार के इन दोनों वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ ना केवल SC/ST का मामला दर्ज किया गया है बल्कि 392, 447, 120b, 504, 506 की धाराओं में भी एफआईआर दर्ज की गई है। FIR में इन दोनों अधिकारियों पर धमकी देने का भी गंभीर आरोप लगाया गया है।

साजिश रचने और SC/ST एक्ट के तहत आरोप

सरकार के दोनों अधिकारियों पर साजिश रचने और भ्रष्टाचार के आरोप हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों ही अधिकारियों पर NGO के पास मौजूद सबूत को नष्ट करने के आरोप है। शिकायत में कहा गया है कि एक NGO दोनों अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायते दे रहा था, लेकिन दोनों ने मिलकर साजिश रचते हुए उनके खिलाफ NGO के पास जो सबूत थे, उन्हें नष्ट करा दिया साथ ही NGO के ऑफिस से उनके खिलाफ तैयार फाइल ही गायब करा दी गई।

AAP सरकार लगा चुकी है भ्रष्ट होने के आरोप

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज भी केंद्र सरकार के अधिकारियों पर साजिश साजिश रचने और भ्रष्ट होने के आरोप लगा चुके हैं।

उन्होंने इससे पहले भी दोनों ही अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए दोनों के खिलाफ FIR दर्ज करने के लिए पुलिस को शिकायत भी दी थी। बता दें कि दिल्ली सरकार सेवा विभाग को लेकर चल रहा यह मामला करीब 9 साल पुराना है जिसमें केंद्र और राज्य दोनों सरकारें शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: Rohtas: इलाज मिला, न एंबुलेंस, अस्पताल के गेट पर छटपटाती रही गर्भवती महिला और फिर…  

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप


Related Articles

Back to top button