Advertisement

Banka: बैरक में घूमने के दौरान छत से गिरा दरोगा, मौत

Death of Policeman

Death of Policeman

Share
Advertisement

Death of Policeman: बांका में पुलिस लाइन के बैरक में घूमने के दौरान छत से गिरने से एक दरोगा की मौत हो गई। छत से नीचे गिरने के बाद दरोगा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना के बाद एसपी, एसडीपीओ एवं मुख्यालय डीएसपी सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक दरोगा अभियोजन कोषांग में प्रतिनियुक्ति थे। घटना मंगलवार की है।

Advertisement

जिला मुंगेर निवासी था मृतक

बांका पुलिस लाइन के बैरक में छत पर घूमने के दौरान अचानक नीचे गिरने से एक दरोगा गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद मौके पर उपस्थित पुलिस कर्मियों ने जख्मी दरोगा को बांका सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक दरोगा की पहचान मुंगेर जिला निवासी एसआई जितेंद्र कुमार के रूप में हुई।

बांका पुलिस केंद्र में है तैनात

मामले की जानकारी मिलने के बाद एसपी डॉक्टर सत्य प्रकाश, एसडीपीओ विपिन बिहार, डीएसपी मुख्यालय मंगलेश कुमार, थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस बल सदर अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी परिजन को दी। जानकारी के अनुसार पुलिस लाइन के बैरक के प्रथम तल पर दरोगा जितेंद्र कुमार छत पर घूम रहे थे। अचानक घूमने के दौरान छत से नीचे गिर गए। बांका एसडीपीओ विपिन बिहारी ने बताया की बांका जिला बल के अवर निरीक्षक जितेंद्र कुमार पुलिस केंद्र बांका में थे। पोस्टमार्टम करने के बाद शव मृतक के परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

रिपोर्टः दीपक कुमार सिंह, संवाददाता, बांका, बिहार

यह भी पढ़ें: Bihar: राजद के शासन में हुआ सिर्फ लालू एंड फैमिली का विकास- उमेश कुशवाहा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *